{"_id":"49dfa015d4aec5350cbe6014739bce9b","slug":"car-riders-horn-played-the-shot-fired-by-the-bikers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने बाइकर्स पर चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवारों ने बाइकर्स पर चलाई गोली
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 23 Oct 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 पर विजयनगर में बुधवार शाम बाइकर्स ने रोडरेज में कार सवार बीटेक के दो छात्रों को गोली मार दी। एक छात्र की हालत गंभीर है, उसे यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दिवाली की आपाधापी में हाईवे पर जाम लगा था। छात्रों की कार जाम में फंसी थी। उन्होंने कार का हॉर्न बजाया तो उनकेआगे चल रहे बाइक सवारों ने उन पर गोली चला दी। विजयनगर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
साहिल सिंह (22), अंकुर, अंकित और आशु अपनी बहन से दिवाली विश करने राजनगर आ रहे थे। ये चारों कजन हैं। साहिल की बहन की हाल ही में शादी हुई है। साहिल और अंकुर बीटेक कर रहे हैं। नोएडा सेक्टर-70 के रहने वाले हैं। साहिल के पिता दिल्ली विद्युत विभाग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
अंकुर ने बताया कि वह कार चला रहा था। साहिल बराबर वाली सीट पर था, जबकि अंकित और आशु कार में पीछे बैठे थे। दिवाली की आपाधापी की वजह से विजयनगर बाईपास पर जाम लगा था।
उनकी कार रेंग-रेंगकर चल रही थी। उनके आगे बाइक सवार दो युवक थे। वे हेलमेट पहने थे। हॉर्न बजाने पर भी वे बाइक बचाने की कोशिश नहीं कर रहे थे। अचानक बाइक सवारों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी।
गोली कार का शीशा तोड़ती हुई, अंकुर की पीठ से रगड़ती हुई साहिल की पसलियों में जा धंसी। इससे हाईवे पर हड़कंप मच गया। हमलावर भाग गए।
अंकुर किसी तरह जाम से निकलता हुआ कार लेकर यशोदा पहुंचा और साहिल को भर्ती कराया। साहिल का आपरेशन चल रहा है। एएसपी विपिन ताड़ा ने बताया कि मामला रोडरेज का है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।