फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car loot in greater noida.

सेंट्रो लूटकर बिजनेसमैन को दो घंटे तक घुमाते रहे

Thu, 16 Oct 2014 06:44 AM IST
Updated Thu, 16 Oct 2014 06:44 AM IST
विज्ञापन
 car loot in greater noida.

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के जगत फार्म के पास कार सवार बदमाशों ने व्यापारी को ओवरटेक करके उसकी सेंट्रो कार लूट ली। विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की। परी चौक के पास कार खराब होने पर बदमाश व्यापारी को अपनी कार में डालकर जीबीयू अंडरपास तक ले गए और वहां फेंककर भाग गए। बदमाश व्यापारी से आठ हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। पीड़ित ने कासना कोतवाली में तहरीर दे दी है।

विज्ञापन


हापुड़ निवासी चरणजीत सिंह व्यापारी हैं। मंगलवार को वह सेंट्रो कार से ग्रेटर नोएडा आए थे। रात को करीब साढे़ 11 बजे जब वह वापस लौट रहे थे तो परी चौक से निकलते ही उनके पीछे एक स्विफ्ट कार लग गई। कार से पीछा किए जाने का संदेह होने पर व्यापारी ने अपनी कार को तेज कर दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने जगत फार्म के पास कार को ओवरटेक करके रोक लिया। तेज रफ्तार होने के कारण व्यापारी की कार बदमाशों की कार से टकरा गई। इसके बाद बदमाशों ने व्यापारी को तमंचा दिखाकर बंधक बना लिया तथा कार की पीछे वाली सीट पर डाल दिया। परी चौक पर सेंट्रो कार अचानक बंद हो गई। इस कारण बदमाशों ने सेंट्रो कार छोड़ दी और व्यापारी को अपनी स्विफ्ट कार में डाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक बदमाश व्यापारी को कार में घुमाते रहे। इस बीच बदमाशों ने उसकी जेब में रखे करीब आठ हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की। करीब दो घंटे बाद यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे सुनसान जंगल में उसे कार से फेंककर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने एक बाइक सवार युवक से मद्द ली और परी चौक पर आकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने बदमाशों की तलाश में छापेमारी की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। हालांकि, पुलिस का कहना है कि लूटपाट नहीं हुई बल्कि रोडरेज के कारण मारपीट हुई थी और व्यापारी को डराने के लिए ही उसे बैठाकर ले गए थे। मामले की जांच कराई जा रही है।

लिफ्ट लेकर बदमाशों ने लूटी इंडिगो कार

 car loot in greater noida.

ग्रेटर नोएडा में ही पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाडे़ दिल्ली के युवक से कार लूट ली। बदमाशों ने उसको बंधक बनाकर करीब एक घंटे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा में घुमाया और फिर कार लूटकर गौर सिटी चौराहे के पास फेंककर भाग गए। रुपये कम मिलने पर गुस्साए बदमाशों ने उसकी पिटाई भी की। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट कासना कोतवाली में दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली निवासी मो. अब्दुल रिजवान बुधवार दोपहर को इंडिगो कार से ग्रेटर नोएडा रिश्तेदार से मिलने आए थे। शाम करीब चार बजे वह वापस दिल्ली लौट रहे थे। जब परी चौक पर पहुंचे तो पांच लोगों ने उनसे लिफ्ट ली और कार में सवार हो गए। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर थोड़ी दूर चलते ही पीछे बैठे एक युवक ने अब्दुल रिजवान की कनपटी पर पिस्टल लगा दी और कार को साइड में रुकवाकर उन्हें बंधक बनाकर पीछे की सीट पर डाल लिया।

इस बीच बदमाशों का एक साथी कार चलाने लगा। बदमाश उन्हें नोएडा से ग्रेटर नोएडा ले गए तथा फिर शहर में घुमाया। आरोपियों ने युवक से लूटपाट की तो उनके पास केवल पांच सौ रुपये ही निकले। इससे गुस्साए बदमाशों ने अब्दुल से खूब मारपीट की।

बाद में आरोपियों ने पीड़ित को बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित गौर सिटी/किसान चौराहे के पास सुनसान रोड पर फेंक दिया और इंडिगो कार लूट ले गए। कुछ देर बाद पीड़ित ने लोगों की मदद से पुलिस तक सूचना पहुंचाई। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed