फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car hit a man during morning walk in Windsor Road area Delhi

दिल्ली- मॉर्निंग वॉक के लिए निकले व्यक्ति को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत, चालक फरार

Sun, 30 Jun 2019 03:17 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 30 Jun 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
Car hit a man during morning walk in Windsor Road area Delhi
मृतक धीरज के परिवार में पसरा मातम - फोटो : ani

दिल्ली के वीवीआईपी इलाके विंडसर प्लेस रोड़ पर हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। रविवार सुबह एक काले रंग की क्रेटा कार ने स्कूटी सवार को कुचला दिया। जिसमें स्कूटी सवार धीरज की मौत हो गई। जबकि कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 5 बजकर 38 मिनट की है। 

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि धीरज अपने घर से वॉक करने के लिए निकला था। उसी दौरान ये घटना हुई। पुलिस को 5 बजकर 45 मिनट पर घटना की सूचना मिली। धीरज संसद मार्ग थाने के फ्री चर्च में रहता था। उसके परिवार का आरोप है की चर्च की कमेटी से उनका पुराना जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और चर्च कमेटी के लोग धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव डाल रहे थे। ये एक्सीडेंट नहीं बल्कि धीरज को जानबूझकर मारा गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने धीरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर क्रेटा कार की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अभी सिर्फ एक्सीडेंट का केस दर्ज हुआ है और आगे की जांच जारी है। पीड़ित पक्ष बाल्मीकि समाज से आता है। उनका कहना है वो पिछले 50 साल से चर्च में रह रहे हैं और चर्च कमेटी और इस पक्ष का कोर्ट में भी सिविल मामला चल रहा है। मृतक लोक जन शक्ति पार्टी से जुड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed