{"_id":"629b9183b5f97e3bb34424bc","slug":"car-driver-tried-to-enter-convoy-during-vip-movement-in-kashmere-gate-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजाम थे वीआईपी मूवमेंट के: चालक ने काफिले में घुस जवानों पर चढ़ा दी गाड़ी, हवलदार कार पर लटका, जानिए फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजाम थे वीआईपी मूवमेंट के: चालक ने काफिले में घुस जवानों पर चढ़ा दी गाड़ी, हवलदार कार पर लटका, जानिए फिर क्या हुआ
Sat, 04 Jun 2022 10:38 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:38 PM IST
सार
पकड़े गए आरोपी की पहचान कार चालक बुराड़ी निवासी चरणप्रीत के रूप में हुई। इसके साथ कार में बैठे दूसरे व्यक्ति पहाड़गंज निवासी सूरज को भी काबू कर लिया गया। सूत्रों का कहना है कि दोनों ही शराब के नशे में थे। इनके खिलाफ कश्मीरी गेट थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में वीआईपी मूवमेंट के लिए इंतजाम किए गए थे। ट्रैफिक पुलिस के अलावा लोकल पुलिस के जवान भी वहां पर तैनात थे। अचानक एक वैगनआर कार सवार चालक ने वीआईपी काफिले में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने उसे रोकने का प्रयास किया। आरोपी ने जवानों पर ही गाड़ी चढ़ा दी। एक हवलदार कार के बोनट पर लटक गया। आरोपी कार पर चढ़े हवलदार को काफी दूर तक घसीटकर ले गया। बाद में लोगों की मदद से किसी तरह कार को रुकवाकर आरोपियों को काबू किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित हवलदार दिनेश कुमार मूलरूप से करनाल के रहने वाले हैं। वह ट्रैफिक पुलिस में तैनात हैं। फिलहाल उनकी ड्यूटी कोतवाली ट्रैफिक सर्कल में है। रोजाना की तरह शुक्रवार को इनकी ड्यूटी खोया मंडी, मोरी गेट पर थी। इनके साथ सिपाही आदित्य ड्यूटी पर था। शाम के समय वीआईपी मूवमेंट लगा हुआ था। इस दौरान करीब 5.15 बजे वीआईपी लोगों का काफिला आना शुरू हो गया। तभी एक सिल्वर कलर की वैगनआर चालक ने वीआईपी काफिले में घुसने का प्रयास किया। दिनेश ने तुरंत आरोपी कार चालक को रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने बजाए कार रोकने के कार की रफ्तार बढ़ा दी। दिनेश कार के एकदम सामने था। वह बोनट पर लटक गया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी कार लेकर तेजी गति से भागने लगा। दिनेश वाइपर पकड़कर उस पर लटका रहा। ओल्ड पुलिस लाइन रोड पर जाने के बाद पब्लिक ने किसी तरह उसकी कार रुकवाई। इस दौरान दिनेश कार से गिर गए। आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं दिनेश को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उसका बयान लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन