फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car driver honked outside BJP leader's house late at night in Greater Noida

UP: रात दो बजे भाजपा नेता के घर के बाहर कार चालक ने बजाया कई बार हॉर्न, बाहर आने पर गालियां देकर हुआ फरार

Mon, 09 Jun 2025 04:41 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 09 Jun 2025 04:41 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में कार चालक ने देर रात भाजपा नेता के घर के बाहर हॉर्न बजाया। विरोध करने पर वह गाली-गलौज देकर वहां से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Car driver honked outside BJP leader's house late at night in Greater Noida
भाजपा नेता के घर के बार बजाया हॉर्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-2 स्थित सी-120 में रहने वाले भाजपा नेता के घर के बाहर एक कार चालक देर रात तेज हॉर्न बजाता रहा। जब हॉर्न की आवाज बंद नहीं हुई तो भाजपा नेता बाहर निकले। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज कर फरार हो गया। भाजपा नेता इंदर नागर सी-120 में परिवार के साथ रहते हैं। वह किसान मोर्चा भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 2.25 बजे एक कार से कुछ युवक घर के बाहर आए। आरोपी करीब 10 मिनट तक तेज आवाज में कार का हॉर्न बजाते रहे। जैसे ही वह बाहर आए, कार में सवार युवकों ने उन्हें बिना किसी बात के गाली देनी शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया तो आरोपी कार से उतरे और उनके घर का गेट तोड़ने की कोशिश करने लगे। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर समय रहते पुलिस पहुंची, जिससे बड़ी घटना टल गई। 
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों को नहीं जानते हैं और न ही उनका कोई पूर्व विवाद रहा है, जिस काले रंग की कार में आरोपी सवार थे। वह बुलंदशहर नंबर पर पंजीकृत है। कार और उसमें सवार युवक सेक्टर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। आरोपी युवक ने हाफ पैंट और टी-शर्ट पहन रखी थी। बिसरख कोतवाली पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed