{"_id":"5c6ad624bdec2229d2398203","slug":"car-collided-with-the-bike-maiden-dropped-down-flyover-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कार ने बाइक को मारी टक्कर, फ्लाईओवर से नीचे गिरी युवती, सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कार ने बाइक को मारी टक्कर, फ्लाईओवर से नीचे गिरी युवती, सीसीटीवी में कैद
Mon, 18 Feb 2019 09:35 PM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: यशवीर सिंह
Updated Mon, 18 Feb 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
फ्लाईओवर से गिरी युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में सोमवार शाम एलिवेटेड रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी युवती फ्लाईओवर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
जबकि बाइक चला रहा युवक और एक अन्य युवती मामूली रूप से घायल हैं। दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि उत्तम नगर निवासी कुणाल (18) दोस्त बुंदेला गांव निवासी सपना (20) और द्वारका निवासी जिया (22) को बाइक पर बैठाकर जनकपुरी से पश्चिम विहार की ओर जा रहा था।
शाम करीब सवा चार बजे विकासपुरी इलाके में स्थित एलिवेटेड रोड पर पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने कुणाल की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और सपना उछलकर फ्लाईओवर से पचास फीट नीचे सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन
लड़की को फ्लाईओवर से गिरते ही लोगों ने घायल सपना को इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच पुलिस को भी घटना की सूचना मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कुणाल और जिया को भी तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने तीनों के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है।
फ्लाईओवर से गिरने की फुटेज सीसीटीवी में कैद
छानबीन के दौरान कुछ चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि घटना को एक क्रेटा कार ने अंजाम दिया है। दुर्घटना करने के बाद चालक कार समेत फरार हो गया।
पुलिस ने फिलहाल अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फ्लाईओवर से गिरते समय युवती सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपी कार चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है।