{"_id":"2948afa3fda1cdaf12156386db5b6a3d","slug":"car-burns-at-kashmiri-gate-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते-चलते यूं जल उठी महिंद्रा एक्सयूवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते-चलते यूं जल उठी महिंद्रा एक्सयूवी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 12 Feb 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
कश्मीरी गेट आएसबीटी के पास मंगलवार शाम चलती हुई महिंद्रा एक्सयूवी कार में अचानक आग लग गई। चालक और पीछे बैठा कार मालिक फौरन कार से उतर गए।
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया।
शुरूआती जांच के बाद आग का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। कार के मालिक राजीव प्रजापति ने बताया कि वह अपने दफ्तर से घर जा रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन