फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car accident in loni, four person Wounded, 2 serious.

लोनी में कार सवार ने चार को रौंदा, 2 गंभीर

Mon, 25 Jan 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Mon, 25 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
car accident in loni, four person Wounded, 2 serious.
सरस्वती विहार कालोनी में रविवार रात तेज रफ्तार कार सवार ने ठेली पटरी लगाने वाले चार लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद कार छोड़कर आरोपी चालक भाग गया। गुस्साई भीड़ ने कार में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि दो की हालत गंभीर बनी है।

पुलिस ने बताया कि सरस्वती विहार कालोनी में रविवार को पैठ बाजार लगा था। रात करीब साढ़े आठ बजे नाईपुरा कालोनी की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने चार ठेली पटरी लगाने वालों को रौंद दिया।
विज्ञापन


चारों घायल सब्जी विक्रेता बताए जा रहे हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। घायल सतीश निवासी राहुल गार्डन और एक अन्य को मामूली चोटें आई हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य दो घायलों की हालत गंभीर होने के चलते पुलिस उनकी पहचान की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में तोड़फोड़ कर रहे लोगों को शांत कराया। लोनी सीओ अनिल यादव ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed