फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car accident in delhi, 2 died, 7 injured

बेकाबू होंडा सिटी ने ली दो की जान, 7 गंभीर

Tue, 16 Dec 2014 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Dec 2014 01:52 AM IST
विज्ञापन
car accident in delhi, 2 died, 7 injured

दुर्घटना के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार

विज्ञापन

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में रविवार तड़के एक बेकाबू होंडा सिटी कार ने डिवाइडर को पार करते हुए दो ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उन पर सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि सात अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों का सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। घटना के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

आरोपी को कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने सोमवार को दबोच लिया। उसकी पहचान न्यू अशोक नगर निवासी अक्षय सक्सेना के रूप में हुई। वह आईटी कंपनी में बतौर मैनेजर काम करता है। ऑटो चालक अनिल तिवारी (36) रविवार तड़के खजूरी खास इलाके से तीन सवारियों को बिठाकर उन्हें कश्मीरी गेट बस अड्डा छोड़ने के लिए आ रहा था।
विज्ञापन


अनिल के मुताबिक जैसे ही वह यमुना पुल पार किया, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए उसके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। उसके बाद कार उसके पीछे चल रही एक अन्य ऑटो को भी टक्कर मारते हुए किनारे लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दोनों चालक समेत ऑटो पर सवार नौ लोग जख्मी हो गए। अनिल के अनुसार दुर्घटना के बाद कार चालक उनके पास पहुंचा। वह शराब के नशे में धुत था। लोगों को गंभीर हालत में जख्मी देख चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीर से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी जख्मी लोगों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने भजनपुरा निवासी दीपक शर्मा (27) और करावल नगर निवासी कैलाश (25) को मृत घोषित कर दिया। कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने ऑटो चालक अनिल के बयान पर लापरवाही से वाहन चलाने से र्हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सोमवार सुबह कार के कागजात के बिना पर आरोपी कार चालक अक्षय सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया।

सभी सवारी खजूरी खास से बैठी थीं
पीड़ित ऑटो चालकोंने पुलिस को बताया कि सभी सवारियों को उन लोगों ने खजूरी खास चौक से कश्मीरी गेट बस अड्डा जाने के लिए ऑटो में बैठाया था। पुलिस का कहना है कि घायल पंकज से हालांकि कुछ बात र्हुई है। लेकिन उसकी भी तबीयत बिगड़ गई। अभी किसी भी घायल सवारियों का बयान दर्ज नहीं किया गया है। मृत दोनों युवकों की पहचान कर सोमवार को उनके शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

दुर्घटना में घायल लोग
ऑटो चालक अनिल तिवारी (36), दूसरे ऑटो चालक राजेंद्र (30), पंकज (20), सपना (25), रामबाबू (30), रमेश (45) और शिव कुमार (37) के रूप में हुई।

कलस्टर बस ने युवक को रौंदा, मौत
दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में सोमवार शाम को कलस्टर की 429 नंबर रूट की बस ने युवक को रौंद दिया। युवक सड़क पार कर रहा था। गुस्साएं लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और उसमें आग लगाने का प्रयास किया। बस केड्राइवर व कंडक्टर ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। सोमवार देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो पाई। मृतक पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है। गोविंदपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लोहे के एंगल से टकराया बाइक सवार, मौत
दिल्ली के शकरपुर इलाके में सोमवार दोपहर फुटओवर ब्रिज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी शिनाख्त राकेश सिंह रावत (25) के रूप में हुई है। मामले में शकरपुर थाना पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक राकेश अपने परिवार के साथ ए-229, मंडावली में रहता था। इसके परिवार में पिता एसएस रावत व अन्य सदस्य हैं। छह माह पूर्व ही राकेश ही शादी हुई थी। राकेश लक्ष्मी नगर स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार दोपहर करीब 12:45 बजे वह लक्ष्मी नगर से नेहरू प्लेस के लिए निकला था। मदर डेयरी रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज से पहले फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है।

जैसे राकेश बाइक लेकर निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज के पास पहुंचा। अचानक एक मजदूर लोहे की एंगल लेकर राकेश के सामने आ गया। एंगल उसके सीने में लगी।

दर्द से राकेश छटपटाने लगा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने राकेश को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फुटओवर का निर्माण करा रहे ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।


बच सकती थी जान
इस मामले में पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि राकेश काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। समय पर अस्पताल ले जाने पर शायद उसकी जान बच जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed