फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   capture 800 carore property

चौंकिए मत 800 करोड़ की जमीन पर कर लिया कब्जा

Mon, 11 May 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 11 May 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
capture 800 carore property

सोरखा गांव के लोगों ने एक अधिकारी और एक पूर्व प्रधान पर 250 बीघा ग्राम सभा की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। सर्किल रेट के हिसाब से इसकी कीमत 800 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके विरुद्ध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को डीएम से मिलकर मुद्दा हल न होने पर 13 मई को डीएम कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


गांव के निवासी देवेंद्र कुमार, भगवत, प्रदीप उपाध्याय, राजेश सक्सेना सहित दो दर्जन निवासियों के हस्ताक्षर का एक शिकायती पत्र डीएम को सौंपा गया है, जिसमें कहा गया है कि गांव के भूमिहीन किसानों को 6-6 बीघा जमीन पट्टे पर 1995-96 में दी गई थी।
विज्ञापन


डीएम, कमिश्नर और राजस्व बोर्ड से भी यह जमीन इन किसानों के नाम चढ़ चुकी है, लेकिन एक अधिकारी व पूर्व में रह चुके प्रधान ने फर्जी पत्रावली तैयार करके इसे ऊसर व बंजर भूमि दर्ज करा लिया। अपने चहेतों को दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि यह मामला 2003 से ही कोर्ट में चल रहा है और कोर्ट ने स्टे भी दे रखा है। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच भ्रष्टाचार निवारण संगठन से कराने की मांग है। ऐसा न होने पर 13 मई को डीएम कार्यालय का घेराव व आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed