फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Capital investment worth thousands of crores in the KMP Expressway and Mumbai Expressway.

Delhi NCR News: केएमपी एक्सप्रेस वे एवं मुंबई एक्सप्रेसवे पर हजारों करोड़ का पूंजी निवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन।
स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि हथीन क्षेत्र से गुजर रहे कुंडली मानेसर एक्सप्रेस वे एवं दिल्ली मुंबई बड़ौदा एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ हजारों करोड़ का निवेश होगा। पूंजीनिवेश से इलाके में दस हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए मास्टरप्लान तैयार किया जा रहा है। क्षेत्र के गांव मंडकौला में दोनों एक्सप्रेस वे का संगम स्थल है। इन दोनों मेगा एक्सप्रेस वे के चलते इलाके की तस्वीर बदलने वाली है। उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह से वार्ता हो चुकी है। पूंजीनिवेश वाले क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने में प्राथमिकता दी जाएगी। हाई वे के दोनों तरफ लॉजिस्टिक हब विकसित किए जाएंगें। रियल इस्टेट की भी यहां अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मिलकर विस्तृत विकास योजना तैयार की जाएगी।


विधायक ने बताया कि हथीन में बिजली संकट को दूर करने के लिए बनाए जा रहे उटावड़ के 66 के वी पॉवर हॉउस का निर्माण 26 नवंबर तक पूरा करा लिया जाएगा। इसके अलावा रनसीका , बीघावली क्षेत्र में भी 33 के वी के पॉवर हॉउस का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आलीमेव गांव में पीएचसी बनाई जाएगी। इसके अलावा उटावड पीएचसी को अपग्रेड कर सीएचसी के रूप में बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed