फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Capital gridlocked due to heavy rain and storms; roads flooded

Delhi NCR News: झमाझम बारिश-आंधी से राजधानी जाम, पानी से लबालब सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
-सेंट्रल, ईस्ट, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली में मौसम सुहावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। झमाझम बारिश और आंधी से सोमवार को राजधानी की अधिकतर सड़कों पर पानी भर गया। इससे अधिकतर सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रहीं। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन घंटों जाम लगने से लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से वेस्ट बंगाल से मानसून का एक सिस्टम बना है। वहीं, उत्तर भारत में कम दबाव का क्षेत्र बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य स्थानों पर आंधी के साथ तेज बारिश हुई।
विज्ञापन

राजधानी में सुबह करीब 10.30 बजे काले घने बादल छाए और देखते ही देखते सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली सहित पूरी राजधानी में तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक दिल्लीभर में जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज बारिश के कारण लुटियंस दिल्ली, आईटीओ, कनॉट प्लेस, लक्ष्मी नगर और आश्रम सहित कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। इससे पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने कहा है कि यह सिस्टम अगले 24 घंटे तक सक्रिय रह सकता है।

जनकपुरी में 70 एमएम और आयानगर में 66 एमएम बारिश
सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक हुई तेज बारिश के चलते सफदरजंग में 34 एमएम, जनकपुरी में 70 एमएम और आयानगर में 66 एमएम बारिश हुई। वहीं, दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में लगभग 30 एमएम तक बारिश दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान में आई कमी, 100 प्रतिशत रही आर्दता
भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को बारिश के चलते अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमन में 1.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed