फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Canter rammed down person to death

दवा लेने जा रहे व्यक्ति को कैंटर ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 15 May 2014 06:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 15 May 2014 06:28 PM IST
विज्ञापन
Canter rammed down person to death

थाना शहर बल्लभगढ़ क्षेत्र में सरकारी अस्पताल के पास कैंटर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, करीब 50 वर्षीय कांता प्रसाद अपने परिवार के साथ बल्लभगढ़ की विष्णु कॉलोनी में रहता था। बताया गया है कि वह बीमार रहता था। बुधवार सुबह वह रिक्शे से दवा लेने जा रहा था। इसी दौरान सरकारी अस्पताल से कुछ दूरी पर पीछे से आ रहे एक कैंटर ने रिक्शे को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में रिक्शा चालक तो बाल-बाल बच गया, लेकिन कांता प्रसाद के दोनों हाथ कैंटर के पिछले पहिये के नीचे आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, कैंटर के नंबर के आधार पर चालक की पहचान छांयसा निवासी अशोक के रूप में की गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed