{"_id":"c9a6a3854c57a7038047f4ac3ca81c75","slug":"cant-table-lokpal-bill-in-delhi-assembley-najeeb-jung","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराज्यपाल ने दी केजरीवाल सरकार को चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराज्यपाल ने दी केजरीवाल सरकार को चेतावनी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Feb 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने विधानसभा स्पीकर एम एस धीर को कहा है कि मेरी मंजूरी के बिना जन लोकपाल बिल को विधानसभा में नहीं पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
उप राज्यपाल ने एम एस धीर को एक पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। जंग ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में किसी भी बिल को रखने से पहले उनकी मंजूरी होना जरूरी है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार विधानसभा में जन लोकपाल बिल आज पेश करेगी।
इससे पहले आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने उप राज्यपाल नजीब जंग को कांग्रेस का एजेंट करार दिया है। इस बीच आम आदमी पार्टी की ओर कहा गया है कि वह विधानसभा में जनलोकपाल बिल जरूर लाएगी।
विज्ञापन