{"_id":"068a6c18c7bae028df5017081c077a8c","slug":"candidates-who-left-party-will-file-nomination-on-last-day-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के अंतिम दिन बागी करेंगे पर्चा दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के अंतिम दिन बागी करेंगे पर्चा दाखिल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 26 Sep 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में नामांकन का अंतिम दिन विभिन्न पार्टियों के बागियों के नाम रहने वाला है। इस दिन कांग्रेस के दो और बीजेपी के एक बागी ने पार्टी से विद्रोह कर नामकांन भरने का ऐलान किया है। शनिवार को नामांकन के अंतिम दिन एक और पार्टी के नेता पर्चा दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
बागियों को लेकर अभी मेवात की फिरोपुर झिरका सीट हॉट बनी हुई है। इस सीट से कांग्रेस एवं भाजपा में टिकट के सर्वाधिक दावेदार थे। लेकिन कांग्रेस के आजाद मोहम्मद और बीजेपी के मुंडल को टिकट मिल जाने के बाद से यहां विद्रोह के स्वर थमने का नाम नहीं ले रहे।
विज्ञापन
जिला परिषद की प्रमुख हाजरा बेगम के बेटे अमन अहमद ने टिकट को लेकर सबसे पहले बगावत का बिगुल फूंका था। बेटे के पार्टी से बागी होते ही हाजरा बेगम ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। अब वह निर्दलीय मैदान में हैं और शनिवार को अपना नामांकन भरने जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव: चेहरे वही, बस झंडे बदले
कांग्रेस की घोषणा पत्र कमेटी के सदस्य रहे मामन खान इंजीनियर ने कांग्रेस की टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव फिरोजपुर झिरका से लगड़ा था। इस दफा भी वह टिकट की रेस में थे, पर अंतिम समय में उनका पत्ता कट गया।
इसके लिए वह प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और अब निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। नामांकन के अंतिम दिन यह भी पर्चा दाखिल करेंगे। इससे पहले इनका गांवों में पंचायतों का सिलसिला जारी है।
टिकट के चक्कर में इनेलो छोड़कर हाल में भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान भी मुंडल को टिकट दिए जाने से बेहद नाराज हैं। उन्होंने भी बगावत कर आजाद चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
इस सीट से इनके अलावा भाजपा के मेवात जिलाध्यक्ष रामावतार सिंगला, आरएसएस के मुस्लिम संगठन से जुड़े खुर्शीद राजाका भी टिकट की दौड़ में शामिल थे, पर पार्टी ने इनके दावे को महत्व नहीं दिया। हालाकि इन लोगों ने बागी रुख नहीं अपनाय हुआ है, पर हबीबुर्रमान इस झटके को नहीं झेल पाए।
अब उन्होंने गोपाल कांडा की हलोपा से फिरोजपुर झिरका से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वह भी शनिवार को नामांकन भरेंगे। इस विधानसभा की बड़ी डाग पाल से पूर्व विधायक दीन मोहम्मद के पुत्र फकरूदीन ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसके अलावा अधिवक्ता मोहम्मद अहमद भी निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में हैं। ये भी अपनी पार्टियों से खफा हैं।