फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Candidates who left party will file nomination on last day.

नामांकन के अंतिम दिन बागी करेंगे पर्चा दाखिल

Fri, 26 Sep 2014 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 26 Sep 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
Candidates who left party will file nomination on last day.

गुड़गांव में नामांकन का अंतिम दिन विभिन्न पार्टियों के बागियों के नाम रहने वाला है। इस दिन कांग्रेस के दो और बीजेपी के एक बागी ने पार्टी से विद्रोह कर नामकांन भरने का ऐलान किया है। शनिवार को नामांकन के अंतिम दिन एक  और पार्टी के नेता पर्चा दाखिल करेंगे।

विज्ञापन


बागियों को लेकर अभी मेवात की फिरोपुर झिरका सीट हॉट बनी हुई है। इस सीट से कांग्रेस एवं भाजपा में टिकट के सर्वाधिक दावेदार थे। लेकिन कांग्रेस के आजाद मोहम्मद और बीजेपी के मुंडल को टिकट मिल जाने के बाद से यहां विद्रोह के स्वर थमने का नाम नहीं ले रहे।
विज्ञापन


जिला परिषद की प्रमुख हाजरा बेगम के बेटे अमन अहमद ने टिकट को लेकर सबसे पहले बगावत का बिगुल फूंका था। बेटे के पार्टी से बागी होते ही हाजरा बेगम ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। अब वह निर्दलीय मैदान में हैं और शनिवार को अपना नामांकन भरने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव: चेहरे वही, बस झंडे बदले

कांग्रेस की घोषणा पत्र कमेटी के सदस्य रहे मामन खान इंजीनियर ने कांग्रेस की टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव फिरोजपुर झिरका से लगड़ा था। इस दफा भी वह टिकट की रेस में थे, पर अंतिम समय में उनका पत्ता कट गया।

इसके लिए वह प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और अब निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। नामांकन के अंतिम दिन यह भी पर्चा दाखिल करेंगे। इससे पहले इनका गांवों में पंचायतों का सिलसिला जारी है।

टिकट के चक्कर में इनेलो छोड़कर हाल में भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान भी मुंडल को टिकट दिए जाने से बेहद नाराज हैं। उन्होंने भी बगावत कर आजाद चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।


इस सीट से इनके अलावा भाजपा के मेवात जिलाध्यक्ष रामावतार सिंगला, आरएसएस के मुस्लिम संगठन से जुड़े खुर्शीद राजाका भी टिकट की दौड़ में शामिल थे, पर पार्टी ने इनके दावे को महत्व नहीं दिया। हालाकि इन लोगों ने बागी रुख नहीं अपनाय हुआ है, पर हबीबुर्रमान इस झटके को नहीं झेल पाए।

अब उन्होंने गोपाल कांडा की हलोपा से फिरोजपुर झिरका से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वह भी शनिवार को नामांकन भरेंगे। इस विधानसभा की बड़ी डाग पाल से पूर्व विधायक दीन मोहम्मद के पुत्र फकरूदीन ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसके अलावा अधिवक्ता मोहम्मद अहमद भी निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में हैं। ये भी अपनी पार्टियों से खफा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed