फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   can not implement gujarat model in state, will go back says hooda

'गुजरात मॉडल लागू हुआ तो पीछे चला जाएगा राज्य'

Fri, 04 Apr 2014 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 04 Apr 2014 07:30 PM IST
विज्ञापन
can not implement gujarat model in state, will go back says hooda

हरियाणा में भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेन्द्र मोदी के दावों की प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को मेवात में हवा निकालने की कोशिश की। कहा कि अगर हरियाणा में गुजरात मॉडल लागू हुआ तो प्रदेश काफी पीछे चला जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने मोदी पर बरगलाने और बहकाने वाला राजनेता बताया। बिना नाम लिए इनेलो पर भी उन्होंने निशाना साधा। कहा कि ऐसे व्यक्ति को भी वोट मत देना जो वोट तो आपकी लेगा और समर्थन किसी और को देगा।

विज्ञापन

विकास के मामले में हरियाणा गुजरात से कहीं आगे

can not implement gujarat model in state, will go back says hooda

मुख्यमंत्री हुड्डा ने पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका में कांग्रेस प्रत्याशी राव धर्मपाल के पक्ष में प्रचार करने आए थे। रथयात्रा के दौरान उन्होंने कई सभाओं को संबोधित किया। कहा कि उनकी सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

विकास के मामले में हरियाणा गुजरात से कहीं आगे है। बुढ़ापा, विधवा, विकलांग पेंशन, प्रति व्यक्ति आय, योजनागत बजट, प्रति व्यक्ति निवेश जैसे अनेक मुद्दों पर हरियाणा गुजरात से मीलों आगे है।

कांग्रेस जैसा विजन मोदी के पास नहीं

can not implement gujarat model in state, will go back says hooda

हुड्डा ने हरियाणा में गुजरात मॉडल का इफेक्ट भी उदाहरण देकर समझाया। कहा कि अगर यह मॉडल प्रदेश में लागू किया जाए तो बुढ़ापा पेंशन 100 रुपए करनी होगी। जोकि अभी 400 रुपये है।

गन्ने के प्रति क्विंटल भाव को भी कम करना होगा। मोदी खुद को महान बनाने के लिए मेहनत नहीं जनता से मसखरी कर रहे हैं। मोदी के भाषण को उन्होंने चुटकुला बताया। कहा कांग्रेस जैसा विजन उनके पास नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed