{"_id":"13e40111f386c28c8116040fdfec3c41","slug":"can-home-mp-vk-singh-on-june-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 जून को गृह प्रवेश कर सकते हैं सांसद वीके सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 जून को गृह प्रवेश कर सकते हैं सांसद वीके सिंह
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 27 Jun 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा सांसद वीके सिंह का नया पता गाजियाबाद में आर-2/27 होने जा रहा है। राजनगर में लिए गए किराए के इस मकान को फिलहाल दुरुस्त किया जा रहा है। माना जा रहा है कि 30 जून को पूजा के बाद केंद्रीय मंत्री नए मकान में गृह प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
सेना से रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने चुनावी दिनों में राजनगर स्थित उसी मकान में डेरा डाला था, जिसमें पूर्व में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह रहते थे। चुनाव जीतने के बाद से भी वीके सिंह इसी मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन
अब उन्होंने राजनगर सेक्टर-2 में अपने लिए किराए के नए मकान की तलाश कर ली है। पिछले कई दिनों से इस मकान में रंगाई-पुताई और टूट-फूट का काम चल रहा है। यह काम अब अंतिम दौर में है।
विज्ञापन