{"_id":"5b7c424d42c7924639036ca1","slug":"campaign-on-social-media-to-donate-money-for-kerala-flood-in-bakra-eid-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘कुर्बानी की बजाय केरल के लिए पैसे दान करें’, सोशल मीडिया पर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कुर्बानी की बजाय केरल के लिए पैसे दान करें’, सोशल मीडिया पर अभियान
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
bakra eid 2018
कुर्बानी का पर्व बकरीद यानी ईद-उल-अजहा आज है। हजरत इब्राहिम अली के कुर्बानी पैगाम को लेकर आने वाले इस पर्व को शहर के लोग कुछ अलग अंदाज में मनाने की तैयारी में हैं। लोग अपने प्रिय जानवरों की कुर्बानी देकर यह त्योहार मनाते हैं, लेकिन इस साल कुर्बानी के साथ-साथ लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ने का चलन भी नजर आ रहा है। बकरीद पर लोग कुछ पैसे केरल के जरूरतमंदों को भेजने की बात कर रहे हैं। इसको आगे बढ़ाने के लिए लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
रीब्यूल्ड केरला हैशटेग के साथ एलके हुरकत नामक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है कि सभी मुस्लिम भाइयों से अपील है कि इस साल किसी जानवर की कुर्बानी की बजाय केरल के लिए पैसे दान करें। अनीका रसीद नामक ट्विटर यूजर ने भी लिखा है कि सभी मुस्लिमों से विनती है, इस बार बकरीद में बकरा न काट के उन पैसों को केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए दान दें।
विज्ञापन
वहीं सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद के मौलाना फज्जर्लुरहमान ने कहा कि यदि लोग दूसरों की भलाई सोच रहे हैं, तो यह अच्छी बात है। हदीस के अनुसार यदि आपका पड़ोसी भूखा है तो आप घर में पकवान बनाएं यह सही नहीं है। यदि पड़ोसी को आपके खाने से दिक्कत है तो उसका भी ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
हमारे देश के लोग परेशानी में हैं तो ऐसे में पर्व की खुशी फीकी पड़ जाती है। लोगों से अपील है कि बकरीद पर जो रस्में हैं उनके अनुसार पर्व मनाए, लेकिन जाति-धर्म भूलाकर केरल में फंसे लोगों की मदद के लिए भी आगे आएं।
bakra eid
बाजार में एक लाख से अधिक कीमत के बकरे
बाजार में बकरों की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। शहर में 10,000 से लेकर एक लाख से अधिक कीमत के बकरे बाजार में आए हैं। सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद के पास के बाजार में सलमान, शाहरुख नामक बकरे बिकते नजर आ जाएंगे।
कुर्बानी और इंसानियत का संदेश है बकरीद
मौलाना फज्जर्लुरहमान ने बताया कि कुर्बानी का अर्थ है नेक नियत से समाज की बेहतरी के लिए त्याग करना। यह पर्व हमें इंसानियत और नेकी की राह दिखाता है। बकरीद की नमाज में हम सब देशवासियों के लिए अमन और खुशहाली की दुआ करेंगे।
‘सोशल मीडिया पर कुर्बानी की तस्वीरें न शेयर करें’
आप नेता हाजी लाल मोहम्मद ने लोगों से अपील की है कि कुर्बानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा न करें। यदि ऐसी तस्वीरें दिखती हैं तो उसे लाइक भी न करें। यह साफ सफाई के साथ मिलजुलकर खुशी मनाने का त्यौहार है। कोई ऐसी तस्वीर शेयर नहीं की जानी चाहिए जिससे किसी को तकलीफ पहुंचे।