फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   campaign against selling open cigarette

खुली सिगरेट की बिक्री होगी बंद, चलेगा अभियान

Wed, 06 Sep 2017 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फरीदाबाद Updated Wed, 06 Sep 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
campaign against selling open cigarette
smoke

 खुली सिगरेट की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी तैयारी की गई है। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने वालों के अलावा खुली सिगरेट बेचने वाले विक्रेताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


औद्योगिक नगरी में तेजी से धूम्रपान की लत बढ़ती देखी गई है। यहां सार्वजनिक जगहों पर भी लोग खुलेआम सिगरेट के गश भरते देखे जाते हैं। जिससे सिगरेट न पीने वालों को भी धूम्रपान के संभावित खतरे सताते रहते हैं।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने कोटपा एक्ट 2003 के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी किए हैं कि वह ऐसे दुकानदारों व खोखों पर छापेमारी करें, जहां खुली सिगरेट बिकती है और पीने वालों के खिलाफ व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। इस बारे में डिप्टी सिविल सर्जन गीता पालिया का कहना है यदि कोई सिगरेट पीता दिखता है तो उसके पास सिगरेट की डिब्बी जांची जाएगी, यदि वह नहीं दिखा पाता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। सीएमओ गुलशन अरोड़ा ने बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ 20 से लेकर 200 रुपये तक का चालान काटा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed