फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Camel milk biscuits boon for diabetic patients 100 grams equivalent to 1 unit of insulin

Diabetes: ऊंटनी के दूध से बना बिस्कुट शुगर के मरीजों के लिए वरदान, 100 ग्राम 1 यूनिट इंसुलिन के बराबर

Mon, 29 Sep 2025 05:21 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 29 Sep 2025 05:21 PM IST
सार

वैज्ञानिक ये मानते हैं कि ऊंट का दूध औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ये शुगर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आम तौर पर ऊंट का दूध जल्दी खराब हो जाता है।

विज्ञापन
Camel milk biscuits boon for diabetic patients 100 grams equivalent to 1 unit of insulin
ऊंटनी के दूध से बना बिस्कुट - फोटो : Chatgpt
loader

विस्तार

ऊंटनी के दूध से बना बिस्कुट शुगर के मरीजों के लिए वरदान बनेगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि हाई प्रेशर नॉन थर्मल प्रोसेसिंग की आधुनिक तकनीक से तैयार ये बिस्कुट पोषण से भरपूर हैं। भारत मंडपम में रविवार तक लगे वर्ल्ड फूड इंडिया मेले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के इस नए खाने-खजाने को दुनिया के सामने पेश किया गया। जल्द ही इसके दिल्ली सहित देशभर के बाजारों में आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

वैज्ञानिक ये मानते हैं कि ऊंट का दूध औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ये शुगर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आम तौर पर ऊंट का दूध जल्दी खराब हो जाता है। उबालने से इसकी पोषकता घट जाती है। यहीं से केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सोनीपत कुंडली में स्थापित राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान (निफ्टम) के वैज्ञानिकों की रिसर्च टीम को एक अनोखा विचार आया कि आखिर कैसे इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने के साथ स्वादिष्ट रूप दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीकानेर से ऊंट का दूध मंगाया। फिर उंटनी के दूध को हाई प्रेशर नॉन थर्मल प्रोसेसिंग (उच्च दबाव पर बिना गर्म किए) करने से इससे माइक्रोब्स (सूक्ष्मजीव) नष्ट हो गए और दूध की उम्र बढ़ गई। फिर दूध को पाउडर में बदलकर खास कम्प्रेशन (दबाव) तकनीक से बिस्कुट जैसे गोल आकार में तैयार किया गया। यह दो स्वादों, इलायची और वनीला में उपलब्ध है। इसके 20 ग्राम के बिस्कुट में करीब 20 फीसदी प्रोटीन, 19.3 फीसदी फैट और करीब 48 फीसदी कार्बोहाइड्रेट है। एसोसिएट प्रोफेसर अंकुर ओझा ने बताया कि करीब 100 ग्राम बिस्कुट 1 यूनिट इंसुलिन के बराबर है।

विज्ञापन

कम कैलोरी, अधिक फाइबर वाला हनी पाउडर
निफ्टम के निदेशक डॉ. हरिंदर ओबरॉय ने बताया कि संस्थान ऐसे अनेक शोध किए हैं। खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी चोपड़ा ने शहद को बिल्कुल नए और टिकाऊ रूप में हनी पाउडर के रूप में विकास किया है। यह बिना कृत्रिम रसायन प्रक्रिया के तैयार किया गया है। शहद के पारंपरिक स्वाद, सुगंध और औषधीय गुणों को बरकरार रखा है। स्वास्थ्य के लिए यह उत्पाद लाभदायक है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर की मात्रा अधिक है, जिससे ये जल्दी पचेगा। हनी पाउडर को हर्बल चाय, बेकरी उत्पाद, हेल्थ सप्लीमेंट्स, पेय और बाकी खाद्य उत्पादों में मिला सकते हैं।

बिना कैफीन की खजूर बीज कॉफी
अब बिना कैफीन की कॉफी का स्वाद, उसकी खुशबू का अनुभव जल्द मिलेगा। संस्थान ने खजूर के बीज से बनी कैफीन रहित कॉफी विकसित की है। भुने हुए खजूर के बीजों से इसे तैयार किया है। इसकी महक और स्वाद पारंपरिक कॉफी जैसा ही है। इसमें कैफीन बिल्कुल नहीं है। इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित और लाभकारी विकल्प बन सकता है।

ओडीओपी से मिलेट्स के अनगिनत स्वाद
वर्ल्ड फूड इंडिया मेले में दिखा कि एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत देशभर में मिलेट्स से अनगिनत खाने के सामान बनाए जा रहे हैं। ये रंग, रूप और स्वाद में भी बिल्कुल अलग हैं। इनसे स्वास्थ्य से होने वाला लाभ ही इन्हें लोगों के बीच लोकप्रिय बनाएगा। रविवार को ये मेला खत्म हो गया। लेकिन नवंबर में होने वाले ट्रेड फेयर में इन्हें दिल्लीवासी खरीद पाएंगे। दिल्ली में लगे चार दिवसीय मेले में खाद्य तैयार करने की नई तकनीक आधारित मशीनें, खाद्य उत्पाद, व्यवसाय के लिए कंपनियों के बीच अनुबंध हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed