फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   came the shocking truth when met fetus of twins from the bush

झाड़ी से मिला जुड़वा भ्रूण तो सामने आया चौंकाने वाला सच

Mon, 04 May 2015 11:17 PM IST
Updated Mon, 04 May 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
came the shocking truth when met fetus of twins from the bush

दिल्ली से सटे क्षेत्र में नामचीन अस्पताल में भर्ती महिला के जुड़वा बच्चों का भ्रूण मिलने से सोमवार को सनसनी फैल गई। डीएलएफ फेस वन थाना पुलिस ने भ्रूण दफनाने वाले सफाई कर्मी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरु कर दी है।

विज्ञापन

 
सिकंदरपुर पंचायत की जमीन पर बसी झुग्गी के किनारे झाड़ी में दो भ्रूण दफनाने की पुलिस को शिकायत मिली। डीएफ फेस वन थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरु की।

विज्ञापन


इस दौरान पता चला कि भ्रूण झुग्गी में ही रहने वाले सैफूद्दीन पुत्र कमलूद्दीन की ओर से दफनाया जा रहा था। जो पास के ही एक निजी अस्पताल में सफाई कर्मी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो जो सामने है वही है सच्चाई या कुछ और..

came the shocking truth when met fetus of twins from the bush

डीएलएफ फेस वन थाना पुलिस की ओर से छानबीन के दौरान पता चला है कि अस्पताल प्रबंधन के पास 41 वर्षीया महिला का उपचार चल रहा था। जिसके गर्भ में जुड़वा बच्चे थे।


जिनकी मौत गर्भ में हो चुकी थी। जिसके बाद उनका गर्भपात अस्पताल में किया गया है। पुलिस की ओर से भ्रूण का पोस्टमार्टम कराने के लिए बोर्ड का गठन किया गया।

जिसकी रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई आगे की जाएगी।

भ्रूण मिलने के बाद उठने वाले सवाल...

came the shocking truth when met fetus of twins from the bush

क्या भ्रूण की मौत गर्भ में हुई थी या उनके जिंदा रहने पर गर्भपात किया गया है।

बोर्ड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बहुत से सवाल के जवाब पर असर होगा।

यदि अस्पताल प्रबंधन की ओर से सबकुछ कानूनी है तो सार्वजनिक स्थल पर दफनाने के लिए भ्रूण क्यों पहुंचा।

वहीं पुलिस के मुताबिक भ्रूण का पोस्टमार्टम बोर्ड के द्वारा कराया जा रहा है। जांच के दौरान उठने वाले सवाल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed