आखिरी वक्त में पत्नी को किया था फोन, रेल पटरी पर मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में सोहना के वार्ड पांच की शिव कॉलोनी के सात दिन से लापता व्यापारी का शव संदिग्ध हालत में पलवल की रेल लाइन से बरामद किया गया है। पुलिस व्यापारी के मौत के कारण का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
नगर के वार्ड पांच की शिव कॉलोनी निवासी टायर व्यापारी महेश गर्ग का शव पलवल में रेल लाइन पर पड़ा मिला है। जिसकी पुष्टि नगर चौकी प्रभारी कुन्दन लाल ने की है। वहीं सोहना नगर चौकी प्रभारी पूरी टीम के साथ सूचना मिलने पर पलवल के सामान्य अस्पताल में शव को लेने के लिए सोमवार को गई थी।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। नगर चौकी प्रभारी कुंदनलाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।उधर, टायर व्यापारी महेश गर्ग के पुत्र रिशभ गर्ग ने बताया के पांच जनवरी को उसके पिता शाम छह बजे घर से बाजार में कलेक्शन करने के लिए गए थे।
उनका सवा छह बजे उसकी मां की मोबाइल पर फोन आया था। लेकिन किसी कारण वश उसकी मां पिता द्वारा किए गए फोन को सुन नही सकी। जब वापस फोन किया गया तो उनका फोन बंद आया। इसके बाद से ही उनसे कोई सम्पर्क नहीं हुआ।