फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Calibration flights will take off from Noida airport runway for two days

Noida Airport: आज से हवाई अड्डे पर दो दिन कैलिब्रेशन प्लाइट्स भरेंगी उड़ान, DGCA जांचेगा सभी मानक

Thu, 30 Oct 2025 01:53 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 30 Oct 2025 01:53 AM IST
सार

एयरपोर्ट का रनवे, नेविगेशन, संचार प्रणालियां, रडार इत्यादि की प्रमुखता से जांच की जाएगी। यह टेस्ट उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
Calibration flights will take off from Noida airport runway for two days
नोएडा एयरपोर्ट - फोटो : X@NIAirport

विस्तार

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार और शुक्रवार को डीजीसीए की ओर से कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट किया जाएगा। गुरुवार और शुक्रवार को चार फ्लाइट्स लैंडिंग और टेक ऑफ करेंगी। फ्लाइट लैंडिंग और टेक ऑफ के दौरान डीजीसीए सभी मानक जांचेगा। इसके बाद डीजीसीए नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अनापत्ति प्रमाण पत्र देगा।

विज्ञापन


टेस्ट के दौरान एयरपोर्ट पर विशेष सेंसर और उपकरणों से लैस विमान उड़ान भरेगा और उतरेगा। यीडा के सीईओ राकेश सिंह ने बताया, दो दिन एयरपोर्ट पर परीक्षण जारी रहेगा। इस बीच एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान उड़ान भरेगा और उतरेगा। एयरपोर्ट का रनवे, नेविगेशन, संचार प्रणालियां, रडार इत्यादि की प्रमुखता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन


यह टेस्ट उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है। टेस्ट में सभी उपकरण और सेंसर सही काम करते मिलने पर विमान सेवाओं के लिए हरी झंडी मिल जाएगी। यानी एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस मिल जाएगा। शुभारंभ के बाद दिसंबर से विमान सेवाएं शुरू होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed