{"_id":"ab3ec886dc4eb8cdcb900ac49d23cb46","slug":"calendar-was-sent-to-class-first-student-anuk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा भेजा था करवाचौथ का कलैंडर लाने, आई मौत की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा भेजा था करवाचौथ का कलैंडर लाने, आई मौत की खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 31 Oct 2015 04:36 AM IST
विज्ञापन
बंकापुर में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में पहली कक्षा के छात्र आनुक की मौत हो गई। आनुक के पिता ने उसकी मां सपना के कहने पर आनुक को करवा चौथ का कलेंडर लेने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
मौत की खबर सुनते ही सपना बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। सपना का हादसे के बाद रो-रो कर बुरा हाल है। उसका बस यही कहना है कि अगर वह खुद चली गई होती तो शायद आनुक बच जाता।
विज्ञापन
वहीं, पिता बिल्लू ने पुलिस व प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस अगर समय रहते उनके के बेटे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा देती तो आनुक को बचा लिया जाता। हादसे में शिक्षामित्र शिवकुमार पुत्र श्योराज, राजपाल, हरिकेश, सोनू पुत्र सतीश और ट्रक चालक घायल हो गए।
विज्ञापन
गांव वालों के अनुसार कैलेंडर लेकर वापस जाते वक्त जब उसने बेकाबू ट्रक को अपनी ओर आते देखा तो जान बचाने के लिए दौड़ लगाई लेकिन वह खुद को बचा न सका।