फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cafe manager misdeed girl in Faridabad on pretext of marriage

होटल में दरिंदगी: इंस्टा पर दोस्ती के बाद प्यार के जाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो

Thu, 19 Jan 2023 09:09 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 Jan 2023 09:09 PM IST
सार

आरोपी एक कैफे में मैनेजर का काम करता है। 12 जनवरी को महिला थाना सेंट्रल में पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाए और अश्लील फोटो, वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा था।

विज्ञापन
Cafe manager misdeed girl in Faridabad on pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदाबाद की महिला थाना सेंट्रल टीम ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पीड़िता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोपी एक कैफे में मैनेजर है।

विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता ने बताया आरोपी की पहचान यूपी के हाथरस स्थित इकबालपुर गांव निवासी अतुल कुमार (22) के रूप में हुई है। फिलहाल फरीदाबाद की कृष्णा कॉलोनी में रह रहा था। आरोपी एक कैफे में मैनेजर का काम करता है। 12 जनवरी को महिला थाना सेंट्रल में पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाए और अश्लील फोटो, वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा था।

विज्ञापन

अनुसंधान अधिकारी एएसआई अजय और सरिता की अगुवाई में बनाई पुलिस टीम ने आरोपी को सेक्टर 79 वर्ल्ड स्ट्रीट के ब्लूबेरी कैफे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की पीड़िता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोपी ने उसे प्यार के जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और अक्तूबर 2022 में शारीरिक संबंध बनाए। 

इसके बाद आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो तथा फोटो अपने फोन में खींच ली। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन बरामद करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed