{"_id":"69f4d486e606d892630f528c","slug":"cafe-beyond-eyes-launched-for-visually-impaired-youth-aims-to-create-500-jobs-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134697-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दृष्टिबाधित युवाओं के लिए ‘कैफे बियोंड आईज’ की शुरुआत, 500 रोजगार का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दृष्टिबाधित युवाओं के लिए ‘कैफे बियोंड आईज’ की शुरुआत, 500 रोजगार का लक्ष्य
विज्ञापन
- आर.के. पुरम में अनूठी पहल, आत्मनिर्भरता और समावेशिता को बढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड ने आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम उठाते हुए आर.के. पुरम सेक्टर-5 में ‘कैफे बियोंड आईज’ का शुभारंभ किया। यह कैफे पूरी तरह दृष्टिबाधित युवाओं द्वारा संचालित होगा, जो उन्हें रोजगार के साथ सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर देगा। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए तत्सत फाउंडेशन के सहयोग से फूड कार्ट कॉन्सेप्ट भी शुरू किया गया है। इसके तहत अगले पांच वर्षों में 500 दृष्टिबाधित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में शेफ अश्विनी कुमार सिंह ने विशेष कुकिंग मास्टरक्लास आयोजित की, जिसमें उन्होंने प्रतिभागियों को स्पर्श, सुगंध, ध्वनि और स्वाद के माध्यम से खाना बनाने की तकनीकें सिखाईं। उन्होंने कहा कि खाना बनाना केवल देखने पर निर्भर नहीं, बल्कि एक संवेदनात्मक कला है। संस्था के महासचिव प्रशांत वर्मा ने इसे समावेशिता की दिशा में बड़ा कदम बताया। वहीं डॉ. सुमी गुप्ता ने कहा कि यह पहल कौशल विकास के जरिए सम्मानजनक जीवन की राह खोलती है।