फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cabinet approves water accumulation project in flood area

बाढ़ क्षेत्र में जल संचय प्रोजेक्ट को दिल्ली कैबिनेट की मंजूरी

Thu, 11 Jul 2019 04:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Jul 2019 04:06 AM IST
विज्ञापन
Cabinet approves water accumulation project in flood area
अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यमुना नदी के बाढ़ क्षेत्र में जल संचय प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई। प्रोजेक्ट के तहत बाढ़ क्षेत्र में छोटे-बड़े गड्ढों के सहारे बाढ़ का पानी रोका जाएगा। 

विज्ञापन


पूरे देश में यह अपने तरह का पहला प्रोजेक्ट है। सरकार का मानना है कि इससे दिल्ली में पानी की समस्या दूर होगी। साथ ही भूजल का स्तर भी बढ़ेगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एक माह में इस पर काम भी शुरू कर दिया जाएगा। इस पर मुख्यमंत्री की सीधी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने प्रोजेक्ट पर रिपोर्ट बनाने के लिए एक अंतर विभागीय कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी। कैबिनेट ने कमेटी की सिफारिशों को मंजूर कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए अपनी जमीन पट्टे पर देने वाले किसानों को प्रति एकड़ प्रति वर्ष  77,000 रुपये मिलेंगे। दिलचस्प यह कि केंद्र सरकार की तरफ से प्रोजेक्ट को मिल रहे सहयोग पर मुख्यमंत्री ने फोन करके केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को धन्यवाद भी दिया है। 

सरकार का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से दिल्ली में पानी की कमी की समस्या दूर होगी। प्रोजेक्ट के तहत येमुना नदी के बाढ़ क्षेत्र में जल संचय के लिए पल्ला और वजीराबाद के बीच एक बड़ा जलाशय बनाया जाएगा। साथ ही छोटे-बड़े गड्ढे बनेंगे। इसमें यमुना नदी की बाढ़ का पानी इकट्ठा किया जाएगा। इससे भूजल के स्तर में भी सुधार होगा। 

अधिकारियों का कहना है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) कमेटी की दो मंजूरी को छोड़कर प्रोजेक्ट से जुड़ी ज्यादातर मंजूरियां मिल गई हैं। बचे दो मामलों में जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। 

केंद्रीय मंत्री को मुख्यमंत्री ने दिया धन्यवाद
कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से इस मसले पर बातचीत की। केंद्र सरकार की तरफ से इस प्रोजेक्ट की जल्द मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया। केंद्र ने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। 

प्रोजेक्ट पर हर दिन रहेगी मुख्यमंत्री निगरानी
दिल्ली के जल संकट को दूर करने के लिए तैयार हो रहे प्रोजेक्ट पर मुख्यमंत्री की सीधी निगरानी है। मुख्यमंत्री निजी तौर पर इस पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री का मानना है कि प्रोजेक्ट दिल्ली के लिए गेमचेंजर साबित होगा। मुख्यमंत्री इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि पानी के शोधन व रिचार्ज से ही दिल्ली में जल संकट दूर हो सकता है। 


अपने तरह का पहला पायलट प्रोजेक्ट
यमुना नदी के बाढ़ क्षेत्र में जल संचय का यह अपनी तरह का देश में पहला प्रोजेक्ट है। इसके लिए किसानों से किराए पर जमीन ली जाएगी। अंतर विभागीय कमेटी ने इस परियोजना के लिए लीज पर अपनी जमीन देने वाले किसानों को प्रति एकड़ प्रति वर्ष 77,000 रुपये देने की संस्तुति दी है। इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए किसानों को उनकी जमीन के हिसाब से रकम दी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed