फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cab robbers attempted to shoot two constables in dwarka

दबिश के दौरान दो हवलदारों पर कार चढ़ाने की कोशिश, दो गिरफ्तार

Sun, 01 Sep 2019 02:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 01 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Cab robbers attempted to shoot two constables in dwarka
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश - फोटो : अमर उजाला

द्वारका इलाके में दबिश के दौरान कैब लुटेरों ने दो हवलदारों पर कार चढ़ाने और गोली चलाने का प्रयास किया। लेकिन अलर्ट पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। इससे पहले पुलिस बदमाशों के एक सहयोगी को गिरफ्तार कर चुकी थी। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, चार कार और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कार लूट के आठ मामले सुलझाने का दावा किया है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान नजफगढ निवासी संदीप, सागर और अमित के रूप में हुई है। बदमाशों ने द्वारका इलाके में 21 अगस्त, दिल्ली कैंट इलाके में 24 अगस्त और द्वारका इलाके में 27 अगस्त को चार कैब लूटी थी। 27 की घटना में बदमाशों ने कैब चालक से पिन नंबर लेकर एटीएम से पैसे भी निकाल लिए थे। लगातार हो रही वारदात को देखते हुए एसीपी राजेंद्र सिंह की देखरेख में तीन टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। जिसमें पुलिस को नजफगढ़ का बदमाश संदीप दिखा। पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि हाल ही में जेल से बाहर निकाला है और अपने सहयोगियों के साथ लूटपाट कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप ने बताया कि उसके दो सहयोगी हाल में लूटी गई कैब को बेचने के लिए उत्तर प्रदेश जाने वाले हैं। 30 अगस्त को पुलिस उस जगह पर पहुंची जहां कार को पार्क किया गया था। पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी कर ली। इसी दौरान दोनों बदमाश अमित और सागर वहां पहुंचे और कार को ले जाने लगे। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने दो हवलदार पर कार चढ़ाने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोली चलाने की धमकी देने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed