फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cab driver killed man in south delhi dump body in sewer

धौंस और दादागिरी दिखानी पड़ी महंगी, गुस्साए कैब ड्राइवर और साथियों ने की हत्या

Wed, 17 Apr 2019 05:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 17 Apr 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
cab driver killed man in south delhi dump body in sewer
फाइल फोटो - फोटो : डेमो

दक्षिण दिल्ली में 22 वर्षीय एक शख्स की हर दिन की धौंस और दादागिरी से गुस्साए एक स्कूल कैब ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। घटना दक्षिण दिल्ली के नेब सराय की है।

विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को बताया कि नेब सराय पुलिस थाना से तकरीबन 800 मीटर की दूरी पर स्थित एक वीरान फार्म हाउस में आरोपियों ने पहले शख्स को चाकू घोंपा और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों ने शव को पास के नाले में फेंककर उसे ठिकाने लगा दिया और उसे पत्तों से ढंक दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नेब सराय के जवाहर पार्क में रहने वाले सुरजीत कश्यप के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती रात करीब 12 बजकर 12 मिनट पर अमित कश्यप ने नेब सराय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि, उसका छोटा भाई सुरजीत कश्यप लापता है और वह घर नहीं लौटा है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने कहा कि अमित ने बताया कि उसका भाई अपने दोस्तों से मिलने गया था और उसने अपने भाई के लापता होने के पीछे साजिश की आशंका जतायी। पुलिस ने कुछ लोगों की पहचान की जिन्हें आखिरी बार कश्यप के साथ देखा गया था।

कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान सोमबीर सिंघल, विकी झा, सतबीर और विकी भट्ट के तौर पर की। सोमबीर नेब सराय और साकेत इलाके में स्कूल कैब ड्राइवर का काम करता है जबकि विकी झा मैक्स साकेत अस्पताल में सहायक का काम करता है, सतबीर बेरोजगार है और विकी भट्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करता है।

डीसीपी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया, ‘‘पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि सोमबीर और विकी की कश्यप के साथ पुरानी रंजिश थी। कुछ साल पहले कश्यप ने उन्हें पीटा था। तब से उनके मन में कश्यप के लिये दुश्मनी की भावना थी।’’ 

अधिकारी ने बताया कि कश्यप सोमबीर पर धौंस जमाता था और हर दिन अकसर उसे धमकी भी देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed