फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cab driver killed in dispute after hitting e-rickshaw

Delhi: ई-रिक्शा से टकराने के बाद विवाद में कैब चालक की हत्या, गोलीबारी में 15 साल का एक किशोर भी हुआ घायल

Tue, 16 Apr 2024 01:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 16 Apr 2024 01:41 AM IST
सार

गोलीबारी के दौरान घटनास्थल पर मौजूद भीख मांगने वाला एक 15 साल का किशोर लव कुश भी घायल हो गया, उसके पैर में गोली लगी है। लोकनायक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Cab driver killed in dispute after hitting e-rickshaw
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल किले के पास रविवार रात को ई-रिक्शा से टक्कर होने के बाद विवाद के दौरान कैब चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद साकिब (36) के रूप में हुई है। गोलीबारी के दौरान घटनास्थल पर मौजूद भीख मांगने वाला एक 15 साल का किशोर लव कुश भी घायल हो गया, उसके पैर में गोली लगी है। लोकनायक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने सड़क पर हुए विवाद में हत्या किए जाने की बात कही है। वहीं परिवारवालों का कहना है कि झगड़े की आड़ में साकिब के साथ बदमाशों ने लूटपाट करने की कोशिश की, विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 1.50 बजे रात पुलिस को लोकनायक अस्पताल से दो लोगों को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पुलिस ने जाकिर नगर निवासी मोहम्मद साकिब और 15 साल के लव कुश को भर्ती पाया। मोहम्मद साकिब के पेट के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी। वहीं किशोर के पैर में गोली लगी है। इलाज के दौरान मोहम्मद साकिब ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि साकिब उबर के लिए कैब चलाता था। वह रविवार रात करीब 12 बजे अपनी वैगनआर कार से सवारी लेकर लालकिला के पास आया था। कोड़िया पुल से छत्ता रेल क्रॉसिंग की ओर आ रहा था। इसी दौरान उसकी कार एक ई-रिक्शा से टकरा गई, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। साकिब और कार में बैठा सवारी बाहर निकलकर ई-रिक्शा को सीधा करने के बाद कार में बैठ गए। इसी दौरान दूसरी तरफ खड़े दो लोग और स्कूटी से आए युवक कार में बैठे साकिब के साथ मारपीट करने लगे। बाद में उन लोगों ने पीड़ित को कार से बाहर खींच लिया और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच लोग इकट्ठा होने लगे। लोगों को देखकर हमला करने वाले वहां से जाने लगे, जिसमें से एक को साकिब ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान उसके साथी ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। पहली गोली वहां खड़े लव कुश को लगी। पलवल का रहने वाला लव कुश लालबत्ती पर भीख मांगता है। उसके बाद आरोपी साकिब को काफी नजदीक से पसली के पास गोली मारकर वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed