फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CAA Protest Live: प्रदर्शनकारियों से मिलने इंडिया गेट पहुंची प्रियंका, बोलीं-गरीबों के खिलाफ कानून

Fri, 20 Dec 2019 08:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 20 Dec 2019 08:31 PM IST
खास बातें

नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में जामा मस्जिद पर शुक्रवार दोपहर आयोजित विरोध प्रदर्शन ने शाम तक हिंसक रूप ले लिया। दिल्ली गेट पर जमा प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से उन पर पानी का छिड़काव किया। इसी दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस पर पथराव करने लगे और दरियागंज थाने के बाहर खड़ी एक कार को आग के हवाले कर दिया। उसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया और उपद्रवियों को जामा मस्जिद की तरह खदेड़ दिया। पुलिस अब इलाके में शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। 

विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:44 PM, 20-Dec-2019
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है कि मंडी हाउस से आईटीओ जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है। लोग इस तरफ आने से बचें।
 

 
06:11 PM, 20-Dec-2019
नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी इंडिया गेट पर जुटने लगे हैं। दूसरी तरफ जामा मस्जिद और दरियागंज इलाके में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है। 
 



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया है। इस पर प्रदर्शनकारियों ने वहां खड़े वाहनों में आग लगा दी है। 
 

 
विज्ञापन
06:03 PM, 20-Dec-2019
दरियागंज इलाके में भारी तादाद में प्रदर्शनकारी जुट गए हैं। ये सभी नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में हाथों में तिरंगा लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। 
 

 
05:36 PM, 20-Dec-2019

दिल्ली के ये 17 मेट्रो स्टेशन हैं बंद-

चावड़ी बाजार, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिलशाद गार्डन, शिव विहार, जौहरी एंक्लेव, राजीव चौक, प्रगति मैदान, खान मार्केट, जनपथ, मंडी हाउस, कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन। राजीव चौक, मंडी हाउस, कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय  पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
 

 
05:04 PM, 20-Dec-2019
दिल्ली में आज कई जगह प्रदर्शन हुए लेकिन सीमापुरी में प्रदर्शन हिंसक हो गया। यहां पत्थरबाजी भी हुई जिसमें डीसीपी राजबीर सिंह घायल हो गए।

 
04:47 PM, 20-Dec-2019

दिल्ली के ये 15 मेट्रो स्टेशन हैं बंद

चावड़ी बाजार, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिलशाद गार्डन, शिव विहार, जौहरी एंक्लेव, राजीव चौक, प्रगति मैदान, खान मार्केट, जनपथ और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन। राजीव चौक और मंडी हाउस पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

 


विज्ञापन
विज्ञापन
03:23 PM, 20-Dec-2019

दिल्ली में तीन जगह प्रदर्शन, सात मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली में इस वक्त तीन जगह जामा मस्जिद, सीलमपुर और जामिया नगर में प्रदर्शन चल रहा है। राहत की बात ये है कि सभी जगह पर प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। इसके साथ ही दिल्ली के कुल सात मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। 

दिल्ली के ये मेट्रो स्टेशन हैं बंद- चावड़ी बाजार, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, जामिया मिल्लिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन।

इन सभी स्टेशनों के सभी गेट बंद कर दिए हैं और यहां मेट्रो रुक नहीं रही।
 

 
02:56 PM, 20-Dec-2019

भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर को पुलिस ने हिरासत में लिया, फिर ले गए समर्थक

दिल्ली पुलिस ने जामा मस्जिद प्रदर्शन में पहुंचे भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन बाद में उनके समर्थक उन्हें वहां से ले गए। पुलिस ने पहले ही चंद्रशेखर को जामा मस्जिद से जंतर-मंतर के लिए प्रदर्शन करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था।



 
02:10 PM, 20-Dec-2019

जामा मस्जिद इलाके में भाईचारे के नारे लगाते प्रदर्शनकारी

दिल्ली के जामा मस्जिद से प्रदर्शनकारी तिरंगा मार्च लेकर बाहर निकले हैं। प्रदर्शनकारी हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई आपस में हैं भाई-भाई के नारे लगा रहे हैं। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। पुलिस पूरे इलाके पर ड्रोन से नजर रखे हुए हैं।

 
01:22 PM, 20-Dec-2019

जामा मस्जिद के बाहर हजारों की संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें भीम आर्मी चीफ भी हैं

जामा मस्जिद के बाहर हजारों संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने यहां प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी है इसके बावजूद भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी यहां पहुंच चुके हैं।

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed