{"_id":"f383b8835266476fabf223b29d8310ee","slug":"ca-student-s-death-by-service-revolve-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस रिवॉल्वर से छेड़खानी में छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विस रिवॉल्वर से छेड़खानी में छात्र की मौत
Updated Mon, 17 Nov 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के शकरपुर में शनिवार शाम सीए के छात्र के सिर में गोली लग गई। बलिया निवासी राघवेंद्र सिंह (१९) को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के सिपाही रॉबिन (३५) की सर्विस पिस्टल से छेड़छाड़ करने के दौरान रूम पार्टनर शशांक (२०) से अचानक गोली चली और उसे लग गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शशांक को गिरफ्तार करने के साथ रॉबिन के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया। पुलिस यह जानने में जुटी है कि गोली जानबूझकर चलाई या गलती से चली।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक राघवेंद्र एस-९० स्कूल ब्लॉक शकरपुर के फ्लैट में बलिया के ही शशांक और सम्राट के अलावा सिपाही रॉबिन के साथ रहता था। रॉबिन शकरपुर थाने में तैनात है।
राघवेंद्र नोएडा स्थित एमेटी यूनिवर्सिटी से बीकॉम के अलावा सीए की तैयारी कर रहा है। जबकि शशांक इसी यूनिवर्सिटी से बीएससी कर रहा है। शनिवार रात आठ बजे रॉबिन ड्यूटी कर फ्लैट पहुंचा। उसने सर्विस पिस्टल टेबल पर रख दी।
शशांक ने रॉबिन की पिस्टल उठा ली। अचानक तेज आवाज हुई। विपिन ने देखा कि राघवेंद्र के माथे से खून निकल रहा था। फौरन ऑटो में वे राघवेंद्र को अस्पताल ले गए, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।
सफदरजंग अस्पताल ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। एम्स में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जहां से परिजन उसे लेकर बलिया रवाना हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।