फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CA committed suicide by putting helium gas pipe in his mouth in Bengali Market guest house delhi

'चला जाऊंगा': मुंह में पाइप डाल शरीर के अंदर ली हीलियम गैस, बिना तड़पे इस घातक तरीके से CA ने दी जान; नोट लिखा

Tue, 29 Jul 2025 01:17 PM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Jul 2025 01:17 PM IST
सार

पॉश इलाके बंगाली मार्केट के गेस्ट हाउस में ठहरे धीरज ने पाइप से शरीर में हीलियम गैस डालकर सोमवार को खुदकुशी कर ली। राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह से खुदकुशी करने का यह पहला मामला है।

विज्ञापन
CA committed suicide by putting helium gas pipe in his mouth in Bengali Market guest house delhi
delhi ca suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में हीलियम गैस से खुदकुशी करने का पहला मामला सामने आया है। हालांकि पश्चिमी देशों में इस गैस को लेकर खुदकुशी करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। नई दिल्ली के पॉश इलाके गोल मार्केट में एक होटल में चार्टेड एकाउंटेंट (सीए) ने शरीर के अंदर हीलियम गैस लेकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


वह बैड पर मृत पड़े मिले। मृतक ने हीलियम गैस के सिलिंडर से पाइप मुंह में डाला हुआ था। सूचना मिलने पर नई दिल्ली जिले की बाराखंभा थाना पुलिस ने सिलिंडर व पाइप के साथ म़ृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेडी हार्डिग अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बाराखंभा थाना पुलिस को 28 जुलाई 2025 को (डीडी संख्या-23) एक पीसीआर कॉल आई कि यहां पर एक मेहमान रुका था। चेकआउट के समय उनका गेट अंदर से बंद था या अंदर से बदबू आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराखंभा थानाध्यक्ष टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो पता चला कि 18 स्कूल लेन, बंगाली मार्केट, नई दिल्ली -1 एक एयरबीएनबी होस्ट है। यहां पर सीए धीरज कंसल ने 20 से 28 जुलाई तक की अवधि के लिए पहली मंजिल पर एक बीएचके बुक किया था। 
 

गेस्ट हाउस मालिक ने बताया कि धीरज को सोमवार को कमरा छोड़ना था। क्राइम टीम, एफएसएल और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। पुलिस एफएसएल व दमकल की मदद से तीन प्रवेश द्वारों में से एक को तोड़कर अंदर पहुंची। बिस्तर पर पीठ के बल धीरज का शव पड़ा था।

मृतक ने ऐसे लगाया था सिलिंडर
मृतक धीरज ने एक मास्क पहना हुआ था जो पतली नीली पाइप के माध्यम से एक वाल्व और मीटर वाले सिलेंडर से जुड़ा हुआ था। उसके चेहरे पर एक पतली पारदर्शी प्लास्टिक लिपटी हुई थी और गर्दन पर सील थी।

पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट धीरज कंसल सिर्फ 25 साल की उम्र में ही अकेलेपन की जिंदगी ऐसी भारी पड़ी कि उसे मौत ही खूबसूरत लगने लगी। हरियाणा के धीरज हीलियम गैस के सिलिंडर से जुड़े पाइप को मुंह में डाले हुए बिस्तर पर पड़े थे। धीरज महिपालपुर में पीजी में रहते थे। 

 

पोस्ट न मिले तो सुसाइड नोट पढ़ लेना
पुलिस को उसके दाहिने हाथ के नीचे एक सुसाइड नोट मिला, जिस पर अंग्रेजी में लिखा हुआ था कि यदि आपको मेरी पोस्ट (फेसबुक पोस्ट) नहीं मिलती है तो यह नोट लिख रहा हूं। ऐसा न हो फेसबुक उसकी पोस्ट डिलीट कर दे।

उसने सुसाइड नोट में कहा था कि मैं चला जाऊंगा और इसके लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया जाए। मृतक के शव को सिलेंडर, मास्क और प्लास्टिक बैग के साथ पोस्टमार्टम और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

 

मौत मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत हिस्सा
सुसाइड नोट में धीरज ने लिखा-प्लीज मेरी मौत पर दुखी मत होना। मेरे लिए, मौत मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत हिस्सा है। आत्महत्या करना बुरा नहीं है, क्योंकि मुझ पर किसी की जिम्मेदारी नहीं थी और मैं किसी से बहुत जुड़ा हुआ नहीं था, न ही कोई मुझसे था। मेरी वजह से कोई अवसाद में नहीं जाएगा 

 

घर में कोई नहीं है
बाराखंभा थाना पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक धीरज के पिता की 2003 में मृत्यु हो गई थी और मां ने पिता की मौत के बाद किसी और से शादी कर ली थी। उसका कोई भाई-बहन नहीं है। वह फिलहाल में पीजी में रह रहा था और पेशे से सीए है। उसके चाचा और चचेरे भाई आ गए थे।

बिना तड़पे हो जाती है मौत
आत्महत्या के एक तरीके के रूप में हीलियम से सांस लेना दुर्लभ है। ये खुदकुशी करने का बहुत ही घातक तरीका है। हीलियम, एक निष्क्रिय गैस, फेफड़ों में ऑक्सीजन को विस्थापित (दम घुटने लग जाता है) कर देती है, जिससे बिना किसी संघर्ष या आघात के दम घुटने की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed