दिल्ली में 25 नवंबर को उप चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग द्वारा तीन राज्यों के उपचुनावों की तारीख घोषित किए जाने के बाद दिल्ली की राजनीति में भी उठापटक तेज हो गई है। मालूम हो कि शनिवार चुनाव आयोग ने झारखंड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के साथ-साथ दिल्ली की तीन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली की जिन तीन सीटों पर उपचुनाव होने हैं वो, महरौली, तुगलकाबाद और कृष्णानगर हैं। इन तीनों ही सीटों पर भाजपा विधायकों की जीत हुई थी। दिल्ली की तीन सीटों पर मतदान पहले चरण में ही होगा। पहले चरण के मतदान 25 नवंबर को डाले जाएंगे।
जानकार ये भी कहते हैं कि दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर चल रहे कोर्ट केस में अगर 28 अक्टूबर को एलजी चुनाव का प्रस्ताव रख देते हैं तो दिल्ली में उप चुनाव टल भी सकते हैं और इसकी जगह ताजा विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है।
बीजेपी की थीं तीनों सीटें
गौरतलब है कि दिल्ली की तीनों सीटों महरौली, तुगलकाबाद और कृष्णानगर सीट से जीते भाजपा विधायकों ने 2014 लोकसभा चुनाव लड़ा था और विजयी रहे थे जिसके बाद से ये तीनों विधानसभा सीटें खाली हैं।
बता दें कि महरौली सीट से परवेश साहिब सिंह, आप के उम्मीदवार को हरा कर 2013 में विजयी रहे थे। लेकिन 2014 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद महरौली विधान सभा की सीट खाली है।
इसी तरह तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के रमेश बिधूड़ी जीते थे। लेकिन लोकसभा चुनाव में जीत के बाद उन्होंने भी अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और तब से यह सीट खाली है।
वहीं कृष्णानगर से वतर्मान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन चुनाव चुनाव जीते थे और उन्होंने भी लोकसभा चुनाव में हिस्सा लिया जिसमें उनकी जीत हुई। इस तरह से इन तीनों सीटों पर आगामी 25 नवंबर को उप-चुनाव होंगे।