{"_id":"5751b5ea4f1c1b436610a3b3","slug":"by-laws-making-for-metro-dmic","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो-डीएमआईसी के लिए बन रहा बायलॉज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो-डीएमआईसी के लिए बन रहा बायलॉज
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 04 Jun 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अधीन बनने वाली मेट्रो परियोजनाओं और दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) के तहत प्रस्तावित टाउनशिप का बायलॉज तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इसे आगामी नौ जून को प्रस्तावित बोर्ड बैठक के समक्ष रखा जाएगा। तीनों प्राधिकरणों का एक बायलॉज होगा। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ पीके अग्रवाल के नेतृत्व में एक समिति बनी है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हैं। शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण में इसकी बैठक भी हुई। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि बायलॉज में डीएमआईसी की टाउनशिप के लिए कितना एफएआर होगा, कितना सेटबैक छोड़ा जाएगा, कितना हिस्सा मिक्सलैंड यूज का होगा, यह सब प्रावधान रहेगा। इसी तरह मेट्रो यार्ड के लिए भी सभी नियम कायदे इस बायलॉज से तय हो जाएंगे।
विज्ञापन