{"_id":"5aa175be9be6af53f1068ef8725910c5","slug":"by-january-30-has-left-practical-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 जनवरी तक होंगे छूटे प्रैक्टिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 जनवरी तक होंगे छूटे प्रैक्टिकल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 29 Jan 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू से संबद्ध बीएड संस्थानों के छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय ने छूटे-प्रैक्टिकल और मौखिक परीक्षा देने का आखिरी मौका दिया है।
विज्ञापन
सत्र 2008-09, 2009-10, 2010-11 और सत्र 2011-12 के छात्र-छात्राएं 30 जनवरी तक अपने छूटे प्रैक्टिकल और वायवा दे सकेंगे।
विगत चारों सत्रों की छूटी हुई परीक्षाएं मेरठ कॉलेज, मेरठ में आयोजित होंगी। इसके बाद बीएड के विद्यार्थियों को अपनी छूटे प्रैक्टिकल और मौखिक परीक्षा देने का फिर मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
बीएड के विद्यार्थियों की ओर से वीसी से गुहार लगाने के बाद उन्होंने सहूलियत दी है। मौखिक परीक्षा देने के लिए छात्र-छात्राओं को पूर्व में जारी प्रवेश-पत्र की छायाप्रति, कॉलेज की ओर से जारी परिचय-पत्र, सेशनल रिकॉर्ड और लेसनप्लान पहले मेरठ कॉलेज, मेरठ में जमा करना होगा।
विज्ञापन
इसके बाद छात्र-छात्राएं अपनी छूटी हुई परीक्षा दे सकेंगे। विवि की ओर से साफ कर दिया गया है कि इसके बाद किसी सूरत में छूटी हुई प्रैक्टिकल और मौखिक परीक्षाएं नहीं कराई जाएंगी।
विवि के निर्णय ने विद्यार्थियों को बड़ी सहूलियत दी है। प्रैक्टिकल और वायवा छूटने के चलते जिन विद्यार्थियों का रिजल्ट रुका हुआ है, अब उनमें रिजल्ट जारी होने की आशा से छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।