फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   By fraud transaction three men became millionaire

एक रात में तीन मामूली लोग बन गए करोड़पति

Sat, 11 Jul 2015 04:55 PM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 04:55 PM IST
विज्ञापन
By fraud transaction three men became millionaire

दीनदयालपुरी में मामूली जिंदगी जी रहे तीन व्यक्ति रातों-रात करोड़पति बन गए। तीनों के संजयनगर सेक्टर-23 स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक अकाउंट में अज्ञात स्रोत से 99-99 लाख रुपये (2.97 करोड़) आ गए।

विज्ञापन


बैंकवालों को शक हुआ तो उन्होंने शुक्रवार को चेक बुक इश्यू कराने आईं दो महिलाओं समेत चार लोगों को पकड़कर कविनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बैंक प्रबंधक ने तीनों के खाते सीज कर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसएचओ अशोक सिसौदिया के मुताबिक, आरोपियों का कहना है कि यह पैसा शामली के अरुण चौधरी नाम के प्रॉपर्टी डीलर का है। उसने उनके अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस शख्स ने क्यों ट्रांसफर किए पैसे?

By fraud transaction three men became millionaire

पुलिस जांच कर रही है कि अरुण कुमार कौन है? उसने पैसा कहां से मंगवाया। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक पीएनबी द्वारा वित्त पोषित बैंक है। संजयनगर सेक्टर-23 में इसकी ब्रांच है।

बैंक अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को जब बैंक खुला तो रुटीन के तहत बैंक की जमा धनराशि चेक की गई। तीन अकाउंट में 8 जुलाई को 99-99 लाख करके दो करोड़ 97 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

ये अकाउंट नंदग्राम की दीनदयालपुरी निवासी सीमा देवी, शोभा देवी और खूबलाल के हैं। धनराशि सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की मुजफ्फरनगर की राठेरी शाखा से ट्रांसफर की गई थी। धनराशि क्रेडिट ट्रांसफर के जरिए अकाउंट में आई थी।

खातों को किया गया सीज और तीनों गए जेल

By fraud transaction three men became millionaire

जांच में संदिग्ध लगने पर तीनों खातों को सीज कर दिया गया। इनमें से 46 हजार रुपये ये लोग एटीएम के जरिए निकाल चुके हैं। बृहस्पतिवार को इन्होंने चेक बुक इश्यू कराने के लिए आवेदन किया था।

शुक्रवार को ये तीनों और शोभा का पति पूरणमासी बैंक शाखा में चेकबुक लेने आए तो इन्हें पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पकड़े गए आरोपियों में सीमा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। शोभा घरेलू महिला है, इसका पति पूरणमासी मजदूरी करता है और खूब लाल परचून की दुकान करता है।

खाताधारक ऐसे मिले थे अरुण से

By fraud transaction three men became millionaire

2.97 करोड़ बैंक अकाउंट में आने के मामले में बैंक का स्टाफ भी जांच के घेरे में है। एसएचओ ने बताया कि इतनी मोटी रकम को जिस वक्त जमा किया गया, उस वक्त बैंक के कर्मचारियों का ध्यान क्यों नहीं गया।


बैंक कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। बैंक प्रबंधक ने तहरीर में लिखा है कि जांच में पाया गया कि यह धनराशि बैंक की मुजफ्फरनगर क्षेत्र की अन्य शाखा राठेरी के उचन्त सैनवेट खाते से जो कि बैंक का ऑफिस खाता है, से नामे किए गए और तीनों खाताधारकों के खातों में जमा अंतरित किए गए। षडयंत्र के तहत ऐसा किया गया।

गिरफ्तार आरोपी पूरणमासी ने बताया कि करीब दो साल पहले यूनुस नाम का व्यक्ति उनका पड़ोसी था, यूनुस के संपर्क में अरुण चौधरी था। यूनुस की दोस्ती मुझसे थी। दो साल पहले यूनुस ने यह कहकर मुझे अरुण से यह कहकर मिलवाया था कि अरुण बड़ा बिल्डर है। कई बडे़ बड़े भवनों का ठेका लेता है, तुम्हें भी झिर्री काटने का ठेका दिला देगा।

इसलिए तीनों ने खुलवाए अकाउंट

By fraud transaction three men became millionaire

जानकारी के अनुसार यूनुस के जरिए ही खूबलाल, शोभा और सीमा भी अरुण के संपर्क में आए थे। हाल ही में अरुण उनसे मिला था। कहा था कि उसे तीन खाताधारक चाहिए, जिनका अकाउंट सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में हो, उसका मोटा पैसा आने वाला है। तब शोभा और खूबलाल ने अकाउंट खुलवाए थे।

ये दिया था झांसा
आरोपियों ने बताया कि अरुण ने प्लान बनाया था कि खाते में रकम आने के बाद खूबलाल, सीमा और शोभा को वह जितनी रकम आएगी उसका एक प्रतिशत यानि लाखों रुपये देगा।

बोले आरोपी
सीमा ने बताया कि वह इस बारे में नहीं जानती थी, गेम की प्लानिंग पूर्णमासी ने अरुण के साथ मिलकर की थी। पूर्णमासी के कहने पर ही वह बैंक की गारेंटर बनी। पूर्णमासी ने अपनी पत्नी शोभा और दोस्त खूबलाल का खाता बैंक में खुलवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed