{"_id":"697b69224c395eff9103d9d8","slug":"by-closing-61-ration-offices-bjp-has-brought-back-ration-mafia-rule-in-delhi-aap-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-122069-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"61 राशन दफ्तर बंदकर भाजपा ने दिल्ली में लौटाया राशन माफिया राज : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
61 राशन दफ्तर बंदकर भाजपा ने दिल्ली में लौटाया राशन माफिया राज : आप
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर 61 राशन दफ्तर बंद कर जनता को परेशान करने और राशन माफिया को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा के इस फैसले से दिल्ली में एक बार फिर राशन माफिया राज लौट आया है और इसका सीधा नुकसान गरीब व मध्यम वर्ग को हो रहा है।
आप मुख्यालय में प्रेस वार्ता में कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में स्थित राशन दफ्तरों को बंद कर कई किलोमीटर दूर एक जगह शिफ्ट कर दिया गया है। अब राशन कार्ड धारकों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए 10 से 15 किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा।