सात साल के इंतजार के बाद भी नहीं मिला घर तो फूट पड़ा खरीदारों का गुस्सा
रविवार को फूट
- वेदांतम के फ्लैट खरीदारों ने प्रोजेक्ट साइट पर किया प्रदर्शन
- साइट से गौड़ चौक तक निकाला पैदल मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित वेदांतम बिल्डर प्रोजेक्ट के फ्लैट खरीदारों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। खरीदारों ने साइट पर प्रदर्शन किया। उसके बाद साइट से गौड़ चौक तक पैदल मार्च निकाला। रविवार की छुट्टी का मजा लेने के बजाय खरीदार परिवार के साथ इस धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए।
वेदांतम प्रोजेक्ट के 100 से अधिक फ्लैट खरीदार रविवार सुबह करीब 11 बजे सेक्टर-16सी स्थित साइट पर पहुंच गए और दोपहर दो बजे तक धरना प्रदर्शन किया। खरीदारों ने फ्लैट का कब्जा मांग की। उसके बाद साइट से गौड़ चौक पैदल मार्च किया।
मार्च में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। इसका नेतृत्व कर रहे वेदांतम बायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेश चंद्रा ने किया। अमरेश ने बताया कि बिल्डर ने 2010 में करीब 840 फ्लैटों का प्रोजेक्ट लांच किया था। तब बिल्डर ने तीन साल में कब्जा देने का वादा किया था।
पहले बिल्डर ने सभी फ्लैट एक साथ बनाकर देने का वादा किया था। अब इसका निर्माण दो फेज में कर रहा है। 400 फ्लैटों का पहला फेज भी अब तक अधूरा है। दूसरा फेज तो पता नहीं कब पूरा होगा।
खरीदार 95 फीसदी भुगतान कर चुके हैं
रेरा से बचने के लिए बिल्डर ने 29 दिसंबर 2016 में प्राधिकरण से कंप्लीशन सर्टिफिकेट लेने के लिए आवेदन कर दिया, लेकिन काम अधूरा होने के कारण प्राधिकरण तीन बार वापस कर चुका है। वहीं एक अन्य खरीदार राजेश कुमार बताते हैं कि प्रोजेक्ट में 20-22 लाख रुपये से लेकर 60-70 लाख रुपये तक के फ्लैट हैं।
ज्यादातर खरीदार 2014 में ही 95 फीसदी भुगतान कर चुके हैं। साइट पर भी बहुत धीमी गति से काम चल रहा है। बिल्डर मार्च 2018 में पहले फेज पर पजेशन देने की बात कह रहा है। हालांकि जिस गति से काम चल रहा है उससे मार्च तक पहला फेज भी होता नहीं दिख रहा।
खरीदारों का कहना है कि उन पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ खरीदारों को फ्लैट की किस्त भरनी पड़े रही है तो दूसरी तरफ घर का किराया देना पड़ रहा है। एक अन्य खरीदार ने बताया कि एयरफोर्स से सेवानिवृत्त होने के बाद एक विंग कमांडर ने अपनी गाढ़ी कमाई फ्लैट में लगा दी।
अब घर के लिए परेशान हैं। इसी तरह डीपीएस के सेवानिवृत्त शिक्षक प्रवीण दत्ता ने भी इसमें फ्लैट बुक कराया है। अब वे भी पजेशन के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।