{"_id":"87d0301b61c235f761fe60218e14afbf","slug":"but-they-did-not-shed-millions-of-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के लिए लाखों बहाए मगर वे नहीं आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के लिए लाखों बहाए मगर वे नहीं आए
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 28 Jan 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 जनवरी को सीएम अखिलेश यादव का गाजियाबाद आने का कार्यक्रम फिर स्थगित हो गया हैं। अब तक सीएम आगमन से जुड़ीं तैयारियों पर जीडीए, नगर निगम, पीडब्लूडी समेत कई विभाग लाखों रुपये खर्च कर चुके हैं।
अब सीएम अखिलेश के 10 फरवरी को आने की संभावनाएं जताईं जा रहीं हैं। ऐसे में में करीब 15 दिनों का अंतर होने पर सरकारी अमले को नए सिरे से तैयारियां करनी होंगे। यानी एक बार फिर तैयारियों पर मोटी रकम खर्च होगी।
अधिकारी भले ही इस पर कुछ न बोल रहे हों, लेकिन एक अनुमान के मुताबिक सीएम का दौरा टलने से 10 लाख रुपये तक की चपत लग सकती है।
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो प्रोजेक्ट के उद्घाटन के लिए सीएम को शहर आना है। पहले 20 जनवरी, फिर 22 और फिर 29 जनवरी को सीएम के आने की शासन से डेट तय हुई थी।
विज्ञापन
29 जनवरी को आगमन तय मानकर जीडीए समेत सभी विभागों ने कार्यक्रम से जुड़ी कई तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू किया था।
जीडीए ने इंवीटेशन कार्ड, कार्यक्रम का बैकड्राप, होडिंग्स, स्वागत द्वार आदि की प्रिंटिंग की तैयारी कर ली थी। सीएम रूट की सड़कों के सुधार, सेेंट्रल वर्ज पर हरियाली, रेलिंग की रंगाई-पुताई, फुटपाथ-डिवाइडर का सुधार, हिंडन मोटल पर वाटरप्रूफ मंच निर्माण समेत कई कार्य कराए गए थे।
सभी विभागों के अधिकारियों ने इन कामों को स्थायी प्रकृति का बताया। दूसरी ओर तैयारी के काम में जुटे सूत्रों की मानें तो मौसम और प्रदूषण के लिहाज से सड़कों की सफाई और सेंट्रल वर्ज की रंगाई-पुताई नए सिरे से करानी ही पड़ेगी।
साथ ही हिंडन मोटल पर लगे टेंट पर भी मोटी रकम खर्च होगी। हिंडन मोटल पर टेंट लग चुका है। अब इस टेंट को दोबारा लगाना पड़ेगा।