फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   businessman's dead body found in a canal in faridabad.

व्यापारी की मौत के विरोध में नेशनल हाईवे जाम

Thu, 04 Sep 2014 05:56 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
businessman's dead body found in a canal in faridabad.

व्यापारी की रहस्यमय मौत से गुस्साए लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे को दो घंटे तक जाम रखा। व्यापारी के परिजन शव के साथ ही सड़क पर बैठ गए और पुलिस कमीश्नर को बुलाने की मांग पर अड़ गए।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक 18 अगस्त को इस व्यापारी का अपहरण कर लिया गया था। आज सुबह उसकी लाश छांयसा इलाके में एक नहर के पास से बरामद की गई।

शव को देखते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शव के साथ ही नेशनल हाइवे नंबर दो पर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग की कि जब तक पुलिस कमीश्नर खुद आकर इस मामले के जांच का आश्वासन नहीं देते वह सड़क से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


जब पुलिस ने इन्हें हटाने की कोशिश की तो लोग बिफर पड़े। गुस्साई भीड़ ने ट्रेफिक पुलिस के बुथ पर भी तोड़-फोड़ की।

राणा प्रताप आहूजा नामक इस व्यापारी का जन्माष्टमी के दिन अपहरण हो गया था। तब से ही पुलिस इसकी तलाश्ा में लगी हुई थी। गुरुवार को छांयसा इलाके में नहर के पास एक लाश पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कमीश्नर को बुलाने की मांग

businessman's dead body found in a canal in faridabad.

मौके का मुआयना करने पर पुलिस को पता चला कि यह उसी व्यापारी का शव है जिसका अपहरण कर लिया गया था। जल्द ही व्यापारी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

इससे पहले कि पुलिस कोई कार्यवाई करती, परिजन शव सहित अजरौंदा चौक पर पहुंच गए और रास्ता जाम कर दिया। परिजनों की मांग है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए।

जल्द ही इलाके के और लोग भी वहां जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने मांग की कि जब तक खुद पुलिस कमीश्नर आकर इस मामले की जांच का आश्वासन नहीं देते न तो वह सड़क से हटेंगे न ही शव को हटाने देंगे।

परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग

businessman's dead body found in a canal in faridabad.

लोगों के विरोध को देखते हुए पांच बजे के करीब पुलिस कमीश्नर मौके पर पहुंचे और उनके आश्वासन के बाद शव को पुलिस के हवाले किया गया।

कमीश्नर ने कहा कि शव के पोस्ट मार्टम के बाद ही मौत के असली कारण का पता लगाया जा सकता है। हालांकि परिजनों ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

लोगों के भड़कने की वजह पुलिस के रवैये को माना जा रहा है। व्यापारी के गायब होने की सूचना को गंभीरता से न लेने की वजह से लोग भड़के।

सूत्र के मुताबिक शव की हालत बेहद खराब थी जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत काफी पहले हो चुकी थी। शक के मजबूत होने का एक कारण यह भी है कि शव के शरीर से भार को बांधकर नदी में बहाया गया था। इस कारण शव के नहर की सतह पर आने में वक्त लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed