फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Businessman resorts to robbery to compensate for losses in business

Delhi NCR News: व्यापार में घाटा हुआ तो भरपाई के लिए झपटमारी करने लगा कारोबारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
-हरिनगर थाना पुलिस ने 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी की पहचान कर दबोचा
विज्ञापन

-आठ मामले सुलझाने का किया दावा, आठ चेन, पिघला हुआ सोना, और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हरि नगर थाना पुलिस ने आर्टिफिशियल गहने के कारोबार में हुए नुकसान को पूरा करने के लिए झपटमारी करने वाले एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 250 सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहचान 37 साल के गौरव विज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर झपटमारी के आठ मामले सुलझाने का दावा किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 8 सोने की चेन (लगभग 55 ग्राम) और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि हरिनगर इलाके में लगातार हो रही झपटमारी को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे की जांच की। पूरे रूट पर लगे 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच और निगरानी करने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली।

आरोपी की पहचान गणेश नगर, तिलक नगर निवासी गौरव विज के रूप में हुई। पुलिस ने बदमाश के निशानदेही पर 8 सोने की चेन, सोना काटने और पिघलाने में इस्तेमाल होने वाले औजार, पिघले हुए रूप में सोना, स्कूटी नंबर प्लेट और झपटमारी में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article