फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   businessman looted in gurgaon

नकाबपोशों ने व्यापारी से कार, मोबाइल सहित 6 लाख लूटे

Sun, 04 Oct 2015 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 04 Oct 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
businessman looted in gurgaon

गुड़गांव-सोहना मार्ग पर नकाबपोश चार बदमाशों ने दिल्ली रोहिणी व्यापारी से शिफ्ट डिजायर कार, छह लाख रुपये नकद व तीन मोबाइल फोन कनपटी पर रिवाल्वर लगाकर लूट लिये।

विज्ञापन


अज्ञात बदमाश व्यापारी व कार चालक को मेवात के गांव रेवासन क्रशर जोन में आंखों पर पट्टी बांधकर छोड़ गए। सोहना थाना पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अज्ञात लूटेरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। दिल्ली रोहिणी में जूता-चप्पल व्यापारी शनिवार रात उगाही कर 6 लाख रुपये नकद, शिफ्ट डिजायर कार व तीन मोबाइल फोन लेकर चालक के साथ गुड़गांव-सोहना पर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात बदमाश व्यापारी व कार चालक की आंखों पर काली पट्टी बांधकर जिला मेवात के गांव रेवासन स्थित क्रशर जोन के अंदर रात को ही छोड़ फरार हो गए।

देर रात सोहना थाना में पहुंचे व्यापारी ने आपबीती पुलिस को सुनाई। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात लूटेरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस लूटेरों की तलाश करने में जुटी है।

कैसे लूटा व्यापारी:
दिल्ली रोहिणी निवासी मनीष पुत्र फूलचंद ने सोहना थाना पुलिस को बताया कि उसका जूता-चप्पलों का काम है, हरियाणा व राजस्थान में भी माल सप्लाई करता है। शनिवार को वह अपनी डिजायर कार से चालक के साथ राजस्थान से वापस आ रहा था।

रात करीब साव 9 बजे जब वह सोहन-गुड़गांव मार्ग पर स्थित जीडी गोयंका स्कूल के पास पहुंचा, तो उसकी कार के पीछे से तेज गति में एक और कार आई। जिसके चालक ने अपनी कार को उनकी कार के सामने लगाकर उन्हें रोक लिया।

कार में चार नकाबपोश बदमाश सवार थे। जिसमें से दो बदमाश उतरकी जबरन उसकी कार में आकर बैठ गए। एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर रिवाल्वर लगा दिया। उनकी कार को बदमाशों ने वापस सोहना की तरफ मोड़वा लिया।

नगर की चुंगी नंबर एक के पास पहुंचने पर बदमाशों ने उसकी व उसके चालक की आंखों पर काली पट्टियां बांध दी और कार को दूसरा बदमाश चलाने लगा।

अज्ञात बदमाश करीब 20 मिनट के बाद रात के अंधेरे में क्रशर जोन के पास उतार कर चले गए। उन्होंने अपनी आंखों की पट्टियों को उतारकर देखा, तो अपने आपको सुनसान स्थान पर पाया।

वहां से वह दोनों जैसे तैसे करके नूंह-सोहना मार्ग पर गांव रेवासन में पहुंचे। जहां एक दुकानदार से मोबाइल मांगने के बाद आपबीती दिल्ली में परिजनों को सुनाई। उसके बाद वह अपने कार चालक को लेकर सोहना थाना में पहुंच गए।

क्या कहना है पुलिस का:
सोहना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम मेहरा का कहना है कि अज्ञात बदमाश दिल्ली व्यापारी का राजस्थान से ही पीछा कर रहे थे। सोहना रोड स्थित जीडी गोयंका के पास मौका देखकर व्यापारी को अपने घेरे में ले लिया।


कार के अंदर व्यापारी के छह लाख रुपये नकद थे। जो राजस्थान से उगाही कर लेकर आ रहा था। व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed