फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Businessman looted by tire puncture gang.

टायर पंचर कर किया बड़ा कारनामा, उड़ाए होश

Fri, 17 Oct 2014 06:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Oct 2014 06:10 AM IST
विज्ञापन
Businessman looted by tire puncture gang.

पूर्वी दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर टायर कार पंचर कर बदमाशों ने दो कारोबारियों के लाखों रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। गीता कॉलोनी और कल्याणपुरी थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पूर्वी दिल्ली में लंबे समय से टायर पंचर गिरोह सक्रिय है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पुनीत मल्होत्रा गाजियाबाद के सूर्या नगर रामपुरी के बी ब्लॉक में रहता है। उसकी गांधी नगर में कपड़े की दुकान है। बुधवार की रात दुकान बंद करने के बाद पुनीत भाई सुमित के साथ कार से घर जा रहा था। पुस्ता रोड गीता कॉलोनी के पास दो बाइक सवारों ने उसकी कार का टायर पंचर होने की बात कही।
विज्ञापन


उसके बाद कार को किनारे खड़ी कर दोनों भाई टायर बदलने लगे। थोड़ी देर बाद पुनीत ड्राइवर की साइड वाले दरवाजे पर पहुंचा तो उसका शीशा टूटा हुआ था और बैग गायब था। पुनीत ने तुरंत घटना की जानकारी गीता कॉलोनी थाना पुलिस को दी। उसने बताया कि बैग में पांच लाख रुपयों के अलावा अन्य कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मामले में टायर पंचर गिरोह ने कल्याणपुरी इलाके में एक कारोबारी का बैग चुरा लिया। पुलिस के मुताबिक, लोहिया नगर गाजियाबाद निवासी राजकुमार गुप्ता (61) की रमेश पार्क लक्ष्मी नगर में कपड़े की दुकान है। मंगलवार की रात वह दुकान बंद करने के बाद बेटे अरविंद के साथ कार से घर जा रहा था।

मयूर विहार फेज-2 की रेडलाइट पार करने के बाद कार का टायर पंचर हो गया। कार को साइड में कर पिता-पुत्र टायर बदलने लगे। इसी दौरान एक युवक राजकुमार के पास आकर भीख मांगने का नाटक करने लगा।


राजकुमार ने युवक को भीख देने से मना कर दिया। युवक वहां से भागकर कार के आगे लगे अपने सहयोगी की बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। राजकुमार कार के पास पहुंचे तो उसका शीशा टूटा हुआ था और बैग गायब था। उन्होंने पुलिस को बताया कि बैग में 2.35 लाख रुपये थे। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed