{"_id":"75512377c0c311a7fddc936f7e32e1f0","slug":"businessman-jumps-on-the-subway-tracks-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो के सामने कूद गया यह बिजनेसमैन, पर क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो के सामने कूद गया यह बिजनेसमैन, पर क्यों?
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Mar 2014 03:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के करोलबाग मेट्रो स्टेशन पर बुधवार रात दवा कारोबारी ने मेट्रो के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 8:20 बजे करोलबाग मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति अचानक नोएडा की ओर जाने वाली मेट्रो के आगे कूद गया।
पढ़ें: पड़ोसन ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप तो खा लिया जहर
विज्ञापन
चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मेट्रो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक व्यक्ति चपेट में आ चुका था। पुलिस उक्त व्यक्ति को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त संजय जैन (45) निवासी पहाड़गंज के रूप में हुई।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान नोएडा की ओर जाने वाली मेट्रो सेवा 20 मिनट बाधित रही। पुलिस मेट्रो स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।