फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Businessman found dead in hotel in delhi family alleges murder

नीली पड़ी थी लाश: दिल्ली के होटल में मिला कारोबारी का शव, दोस्तों संग की थी पार्टी; रात 2.30 बजे मांगा था आधार

Sun, 14 Sep 2025 06:07 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 14 Sep 2025 06:07 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक मोहित परिवार के साथ गली नंबर-5, ब्रह्मपुरी में रहता था। इसके परिवार में पिता नरेंद्र गर्ग, मां विजय गर्ग, दो बड़ी बहनें जूही व कोमल हैं। मोहित इकलौता भाई था। 

विज्ञापन
Businessman found dead in hotel in delhi family alleges murder
होटल के कमरे में मिली कारोबारी की लाश - फोटो : Grok

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके के एक होटल में कारोबारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मोहित गर्ग उर्फ मन्नू (26) के रूप में हुई है। शनिवार रात को मोहित का शव दूसरा पुश्ता उस्मानपुर स्थित होटल फ्लोरिश के कमरे में पड़ा मिला। परिजनों का दावा है कि उसका शरीर नीला पड़ा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि उसको कुछ जहरीला पदार्थ दिया गया हो। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। बाद में शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड के गठन की सिफारिश की है।
विज्ञापन

 

सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद मोहित की मौत की वजहों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि होटल के कमरे में मोहित व उसके दोस्तों ने पार्टी की थी। अब उसकी मौत कैसे हुई इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मोहित परिवार के साथ गली नंबर-5, ब्रह्मपुरी में रहता था। इसके परिवार में पिता नरेंद्र गर्ग, मां विजय गर्ग, दो बड़ी बहनें जूही व कोमल हैं। मोहित इकलौता भाई था। परिवार का गारमेंट का कारोबार है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वह घर से दोस्त के यहां से अपनी स्कूटी लेने जाने की बात कर निकला था।

विज्ञापन

इसके बाद 11.30 बजे पिता ने मोहित को कॉल किया तो उसने एक-डेढ़ घंटे में घर लौटने की बात की। मोहित के पिता नरेंद्र ने बताया कि देर रात करीब 2.30 बजे उसने अपनी बहन के पास कॉल कर अपने आधार कार्ड की कॉपी व्हाट्सएप पर मंगाई थी। इसके बाद उससे बातचीत नहीं हो पाई। परिजनों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद था।

परिजन अभी उसका इंतजार कर ही रहे थे कि शनिवार शाम को दो दोस्तों ने घर आकर बताया कि मोहित दूसरे पुश्ता स्थित होटल फ्लोरिश के कमरे में बेहोश पड़ा हुआ है। परिजन वहां पहुंचे। मोहित को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिय गया। करीब 9.30 बजे पुलिस को खबर मिली।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि रात को मोहित ने अपने दोस्तों के साथ होटल में पार्टी की थी। इस बीच क्या हुआ, उसका पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत की वजहों का पता चल जाएगा। वहीं परिजनों का आरोप है कि एरिया के कुछ लड़के मोहित से 20 से 25 लाख की डिमांड करते थे।

मना करने पर वह उसे मारने की धमकी देते थे। परिवार ने कई बार इन दबंग लड़कों की शिकायत भी थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने इन लोगों पर ही मोहित की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है। होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed