{"_id":"5cc98b7cbdec22070264a886","slug":"businessman-committed-suicide-for-not-getting-lending-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख की उधारी वापस नहीं मिलने पर बिजनेसमैन ने की आत्महत्या, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख की उधारी वापस नहीं मिलने पर बिजनेसमैन ने की आत्महत्या, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Wed, 01 May 2019 05:36 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 01 May 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
गोली मारकर आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के साउथ सिटी-1 क्यू ब्लॉक में मंगलवार देर रात अपनी इनोवा गाड़ी में बिजनेसमैन दिनेश ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद सेक्टर-40 थाना पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञ की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
पुलिस को मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में गुरप्रीत सिंह नामक शख्स को 50 लाख रुपये उधर देने की बात सामने आई है, जिसे आरोपी नहीं दे रहा था। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार और मृतक के भाई के बयान पर गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सेक्टर-40 थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुंडू के मुताबिक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के भाई दीपक ने पुलिस को दिए बयान के मुताबिक पटौदी ट्यूलिप सोसाइटी निवासी मृतक दिनेश बिजनेसमैन थे।
विज्ञापन
कुछ समय पहले उन्होंने साउथ सिटी-1 क्यू-27 निवासी गुरप्रीत सिंह को 50 लाख रुपये उधार दिए थे। जिसे वह लौटा नहीं रहा था। दो दिन पहले ही वह अपने भाई के साथ गुरप्रीत के घर होकर आए थे, तब उसने जल्द ही पैसे लौटाने का आश्वासन दिया था।
भाई के मुताबिक मंगलवार को गुरप्रीत की पत्नी ने उसे कॉल करके कहा कि उसका भाई दिनेश उसकी फोटो खींच रहा है। अगर वह उसके घर दोबारा पैसे मांगने आए तो उन्हें झूठे केस में फंसा देगी। जिस पर दीपक ने महिला को आश्वासन देते हुए दिनेश से माफी मंगवाने की बात कही। इसे लेकर दिनेश मानसिक तौर पर काफी परेशान था।
मंगलवार देररात पुलिस पेट्रोलिंग वाहन ने क्यू ब्लॉक में इनोवा गाड़ी खड़ी देखी। उसकी जांच की तो उसमें एक युवक मृत हालत में मिला। सूचना के बाद सेक्टर-40 थाना पुलिस की टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे।
मृतक ड्राइविंग सीट पर था और उसकी कनपटी पर दाहिने हिस्से में गोली लगी हुई मिली और उसके दाहिने हाथ में पिस्तौल मिली। पुलिस ने गाड़ी समेत शव को कब्जे में ले लिया। सेक्टर-40 थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के पोस्टमार्टम के लिए उसके परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। बुधवार शाम को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।