फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   business of running the illegal parking under the nose of the Corporation

निगम की नाक के नीचे दिनभर चला अवैध पार्किंग का धंधा

Thu, 13 Oct 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 13 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
business of running the illegal parking under the nose of the Corporation
पार्किंग - फोटो : फाइल फोटो

शहर में अवैध पार्किंग का धंधा जोर पकड़ रहा है। दशहरा मेले के नाम पर अवैध पार्किंग का कारोबार नगर निगम की नाक के नीचे किया जा रहा है लेकिन अधिकारी अंजान बने बैठे हैं। 

विज्ञापन


कंगाली से जूझ रहे नगर निगम को राजस्व बढ़ाने के लिए जिस काम को खुद अंजाम देना चाहिए, वो काम पार्किंग माफिया कर रहे हैं। अवैध पार्किंग के इस गोरखधंधे में खुद नगर निगम के कर्मचारी संलिप्त नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


एनआईटी के दशहरा मैदान पर दो दिवसीय मेले का आयोजन हर साल किया जाता है। पिछले वर्ष तक पार्किंग के नाम पर वसूली नहीं होती थी, लेकिन इस बार मेला देखने के लिए आने वाले लोगों को पार्किंग माफिया की मनमानी का शिकार होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पार्किंग माफिया ने मेट्रो चौक से लेकर एनआईटी बस स्टैंड तक तक सड़क के किनारे ग्रीन बेल्ट को अवैध पार्किंग बनाकर रख दिया। वाहन चालकों को जो पर्ची दी जा रही थी, उसपर ओम पार्किंग लिखा था।

नियमानुसार पार्किंग की पर्चियां नगर निगम से अधिकृत होनी चाहिए लेकिन पार्किंग माफिया बेखौफ पार्किंग शुल्क वसूलते रहे और नगर निगम के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। 

दशहरा मेला देखने के लिए आ रहे लोगों से वाहन खड़ा करने की एवज में पर्ची पर लिखी तय राशि से दोगुनी वसूली की गई। मसलन, दोपहिया वाहन के लिए पर्ची पर 10 रुपये अंकित थे लेकिन वसूले गए 20 रुपये। 

जबकि कार के लिए 20 रुपये की जगह 40 रुपये की वसूली गई है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि सड़क  किनारे दिनभर चले इस गोरखधंधे की कमान नगर निगम के ही एक कर्मचारी ने संभाली हुई थी। यह कर्मचारी निगम का ट्यूबवेल ऑपरेटर बताया जाता है। 


पांच घंटे में कमाए लाख रुपये
एनआईटी में लगने वाले दशहरा मैदान के पास अवैध पार्किंग को अंजाम दे पार्किंग माफिया दिनभर में एक लाख रुपये से ज्यादा वसूलकर चलता बना। बाकायदा, रस्सियां लगाकर अवैध पार्किंग स्थल बनाया गया। यहां कुछ लड़के तैनात कर दिए गए। पर्ची पर लिखी राशि से दोगुनी वसूली होने पर वाहन चालक और पार्किंग माफिया के गुर्गों के बीच दिनभर कहासुनी होती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed