फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Business is declining due to encroachment and traffic congestion; parking is also a major issue in the markets

Delhi NCR News: अतिक्रमण और जाम से घट रहा कारोबार, बाजारों में पार्किंग की भी बड़ी समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के बाजारों में अतिक्रमण, जाम, पार्किंग पर उपराज्यपाल ने दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण, यातायात जाम और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्याओं पर उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने बैठक की। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख बाजारों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी दिक्कतें बताईं।
कारोबारियों ने बताया कि अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी होती है। इससे कई ग्राहक खरीदारी के लिए दूसरे स्थानों पर चले जाते हैं। पैदल चलने की जगह पर अतिक्रमण से आवाजाही भी प्रभावित होती है। उपराज्यपाल संधू ने कहा कि दिल्ली के बाजार राजधानी की आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
विज्ञापन

इन बाजारों को सुरक्षित, साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि समस्याओं का समाधान केवल अभियान चलाकर नहीं, बल्कि स्थानीय निगरानी और व्यापारियों के समन्वय से होना चाहिए। सरोजनी नगर, लाजपत नगर, कनॉट प्लेस जैसे प्रमुख बाजारों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिए। उन्होंने प्रशासन और व्यापारिक संगठनों के बीच निरंतर संवाद की आवश्यकता पर बल दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
बैठक के दौरान उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस की जन सुनवाई व्यवस्था के प्रभाव की जानकारी ली। उपराज्यपाल ने अधिकारियों को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजारों में पैदल चलने वालों के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और पार्किंग की समस्या का समाधान भी जरूरी है। संबंधित विभागों को नियमों का सख्ती से पालन कराने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed